Comments

Type Here to Get Search Results !

state bank of india ATM Franchise कैसे ले

 क्या आपको पता है की स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया एटीएम फ्रान्चिज कैसे लेते है | अगर आप भी एक बिजनेसमें बनना चाहते है और आपको भी पैसा इन्वेस्ट करके कुछ बड़ा करना है तो आपको हम इस लेख में एटीएम फ्रान्चिज कैसे खरीदते है उसके बारे में विस्तार से बताएंगे ,  इसके लिए आप इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े | 

state bank of india ATM Franchis


दोस्तों आज हम स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया के एटीएम फ्रान्चिज के बारे में बात करेंगे क्योंकि यह बेंक भारत में हर जगह पर आसानी से  मिल जाता है क्योंकि यह बेंक भारत का सबसे बड़ा बेंक है | और साथ-ही साथ यह बेंक भारत का सबसे विश्वसनीय बेंक भी है जिस पर खाताधारक विश्वास करती है | और इस कारण स्टेट बेंक में लगातार ग्राहकों की संख्या में बढोतरी हो रही है | इसको ध्यान में रखकर स्टेट बेंक अभी फिलहाल एटीएम फ्रंचिज के बारे में ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर रही है क्योंकि इतने सारे ग्राहकों को एक साथ पैसो का लेनदेन करवा पाना बड़ा मुश्किल काम है | इसलिए इस बेंक ने ज्यादा से ज्यादा नये एटीएम खोलने पर फोकस कर रही है | क्योकी इसके द्वारा बहुत कम समय में ही खाताधारक अपने खाते से पैसो का लेनदेन कर सकता है |

कोई भी काम करने से पहले आपको उस काम के बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए जिससे आपको बाद में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े और उसकी निति और गोपनीयता भी एक बार अच्छे समझ लेनी चाहिए | अब हम आपको स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया का एटीएम कैसे लगवाए ? के बारे में जानते है 

स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया का एटीएम कैसे लगवाए State bank of india ATM kaise लगवाए

दोस्तों जैसा की आपको पता ही है की बेंक किसी भी व्यक्ति को सीधे मिलकर ( शाखा मेनेजर ) मिलकर नए एटीएम खोलने की स्वीकृति नही देता है इसके लिए वो निजी संस्था को ठेका देता है जिसे हम अंग्रेजी भाषा में फ्रंचाइजी कहते है | दोस्तों और उस फ्रंचाइजी से एटीएम लगवाने वाले व्यक्ति से संपर्क करना पड़ता है |  

ध्यान रहे : आप इसके लिए आपको बेंक की शाखा में जाने की कोई आवश्यकता नही है | 

अब हम आपको उन कंपनियों के बारे में बता देते है जो एटीएम लगवाने का कार्य सौंपा गया है 

1. इंडिया वन एटीएम 

2. मुथूत एटीएम 

3. टाटा इंडीकेश

उपरोक्त तीनो वह कंपनिया है जिससे आपको संपर्क करना है |

अब हम आपको पहले आवश्यक दस्तावेज के बारे में बताते है की कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी है 

स्टेट बेंक का एटीएम लगवाने ले लिए जरूरी दस्तावेज 

दोस्तों किसी भी बेंक के एटीएम लगवाने के लिए आपको कुछ ओरोजिनल दस्तावेज की जरूरत होगी | आपके पास लगभग वह सभी दस्तावेज होने चाहिए जो बहुत ही ज्यादा जरुरी है | दस्तावेज जो जरूरी है उसकी सूचि निम्न है |

  • पता सत्यापन के  लिए - राशन कार्ड , विद्युत् बिल 
  • आधार कार्ड , पेन कार्ड और पहचान पत्र ( मतदाता वाला )
  • बेंक खाते से सम्बंधित जानकारी - बेंक पासबुक , खातासंख्या 
  • आपकी फोटो, इमेल , और अपना मोबाइल नंबर 
  • जीएसटी नंबर 
  • अन्य दस्तावेज जैसे - वितीय दस्तावेज जो जरुरी है 
वह दस्तावेज जहा पर एटीएम लगवाना है उसके दस्तावेज 
  • नाम और पता के साथ भूमि का विवरण
  • अगर किराए पर है तो किराए का समझोता पत्र 
  • अन-आपति प्रमाण पत्र 
इन दस्तावेज की मदद से आप स्टेट बेंक के एटीएम लगवाने का फॉर्म भर सकते हो |
यह फॉर्म आपको ऑनलाइन भरना है | आप इसनी ऑफिसियल साईट पर जाकर और उसमे कांटेक्ट अस में जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हो |

यह थे जरूरी दस्तावेज अब हम आपको फ्रान्चिज लेने के लिए उसकी नियम और शर्तो के बारे में विस्तार से बताएँगे 

स्टेट बेंक एटीएम लगावाने के लिए शर्ते 

दोस्तों अगर आप इन शर्तो को पूरा करते है तभी आपको एटीएम का फॉर्म भरना चाहिए अन्यथा आपका आवेदन रद्द कर दिया जायेगा | इसके लिए जरूरी शर्ते निम्न है |

  • दोस्तों किसी भी बेंक का एटीएम लगवाने से पहले आपके पास उपयुक्त जमीन होनी चाहिए जो उसके लिए बिलकुल सही हो जैसे 80 स्क्वायर फूट जगह और पार्किंग की सुविधा और आसपास थोड़ी खाली जगह होनी चाहिए  |
  • जगह के बाद हम बात करते है लाइट सप्लाई की तो उस जगह पर 24*7 लाइट सप्लाई होनी चाहिए |
  • आसपास 100 मीटर के दायरे में कोई दूसरा एटीएम नही होना चाहिए |
  • रोजाना तीन सो से पांच सो तक लेनदेन की क्षमता होनी चाहिए |
  • मोहल्ला /सोसायटी या बाज़ार का अनापति प्रमाण पत्र होना चाहिए |
अगर आप उपरोक्त शर्तो का पालन करते हो तो आप आसानी से एटीएम फ्रान्चिज ले सकते हो |

अगर आप स्टेट बेंक के इस सुविधा के बारे में ज्यादा जानकारी लेना चाहते है तो स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया के टोल फ्री नंबर पर कोल कर सकते हो | 

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने  स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया  एटीएम फ्रान्चिज कैसे ले के बारे में विस्तार से जाना है | अगर आप इससे सम्बंधित कोई प्रश्न पूंछना चाहते हो तो कृपया हमसे संपर्क कर सकते है या फिर कमेन्ट बॉक्स में कमेन्ट कर सकते है |


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad