Comments

Type Here to Get Search Results !

State Bank Of India Mobile number register कैसे करे

 नमस्कार दोस्तों , आज के इस लेख में हम  स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करे  यह सिखायेंगे |  और दोस्तों साथ ही साथ हम आपको स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया  के एटीएम मशीन की सहायता से मोबाइल नंबर बदलना  करना सिखायेंगे | दोस्तों यह काम आप बिना ब्रांच जाए कर सकते है |

स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करे


दोस्तों अगर हम बेंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर करने की बात करे तो यह आज के समय में बहुत ही ज्यादा जरुरी है क्योंकि मोबाइल नंबर  के माध्यम से आप अपने खाते के बारे में जान सकते है जैसे एक सन्देश के माध्यम से आपके खाते में कितना बैलेंस है , और इसके साथ ही आप यह भी जान सकते है पिछली 5 लेनदेन कौन कौन सी है | दोस्तों मोबाइल नंबर आपके बैंक लेनदेन  को एक्सेस करने के लिए जरुरी है | जब भी आप खाते में पैसा जमा कराते है या फिर पैसा निकालते है तो आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर सन्देश आ जाता है|  जिससे आपके खाते की सुरक्षा बनी रहे |

दोस्तों वेसे तो बैंक में मोबाइल नंबर और आधार कार्ड कस्टमर केवायसी के लिए आवश्यक है | लेकिन कभी-कभी कुछ अन्य कारणों के कारण हमें अपने खाते का मोबाइल नंबर को चेंज करना पड़ता है | 

दोस्तों आप भले किसी भी बैंक की बात करे उन सभी में मोबाइल नंबर चेंज करने का लगभग एक  समान ही तरीका है , जो हमने निचे बताया है | परन्तु हम आज स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया बेंक की बात करेंगे की इसके रजिस्टर मोबाइल नंबर कैसे बदल कर पाते  है |

दोस्तों स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया भारत की सबसे बड़ी बैंक है , और सबसे ज्यादा खाताधारक इस बेंक के ही है | और इसके कर्मचारियों की कमी को ध्यान में रखते हुए हमने एटीएम के माध्यम से मोबाइल नंबर चेंज करने के बारे में विस्तृत नॉलेज देंगे|

स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया एटीएम मशीन से रजिस्टर मोबाइल नंबर कैसे बदले 

1. सर्वप्रथम आपको अपने नजदीकी स्टेट बेंक  के एटीएम पर जाना है और फिर आपको अपना एटीएम स्वाइप करना है |

२. यह करने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर कुछ इस तरह आप्शन आयेंगे जैसा की निचे फोटो में दिखाया गया है | इनमें से आपको रजिस्टर आप्शन पर क्लिक करना है |

३. यह करने के बाद आपको अपने एटीएम पिन डालना है जो 4 अंको के होते है | 

4. पिन डालने के बाद आपको मोबाइल नंबर रजिस्टर आप्शन पर क्लिक करना है |

5.मोबाइल नम्बर रजिस्टर आप्शन  पर क्लिक करने के बाद आपके सामने २ विकल्प आयेंगे | यहाँ आपको दूसरा विकल्प सेलेक्ट करना है | चेंज मोबाइल नम्बर 

6. चेंज मोबाइल नम्बर  पर क्लिक करने के बाद पुराने मोबाइल नम्बर  डालने होंगे और इसके बाद करेक्ट विकल्प पर क्लिक करना होगा |

7. पुराने नंबर डालने के बाद आप नए नंबर इंटर करे जो आप इस खाते से लिंक करना चाहते है | और इसके बाद आपको करेक्ट पर क्लिक करना है |

8. यह सब करने के बाद आपके एटीएम मशीन स्क्रीन कुछ मेसेज शो होगा उसमे लिखा होगा " योर ट्रांसेक्शन इस बिंग प्रोसेस्ड  , कृपया प्रतीक्षा करे ." अब यहाँ आप कुछ समय तक इंतज़ार करे |

9. इसके बाद आपके सामने एक नईविंडो खुलेगी जिसमे आपको मोबाइल रजिस्ट्रेशन करने का लास्ट स्टेप पूरा करना होगा | इसमें स्टेप के द्वारा आपको उस मोबाइल से कुछ इस तरह सन्देश भेंजना होगा | 

Active<OTP> <रेफरेंस नंबर> 

sent to 567676

याद रहे यह सन्देश आपको 4 घंटे के भीतर भीतर ही भेंजना है |  अब आपके नए और पुराने मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी और रेफरेंस नंबर  आएगा | अब आपको दोनों ही मोबाइल से यह ओटीपी और रेफरेंस नंबर सन्देश के माध्यम से भेंजे |  यह सन्देश आपको 567676 पर भेंजना है | 

दोनों ही मोबाइल नंबर से ओतीपी सेंड करने के बाद आपके खाते में नया मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जायेगा |     

निष्कर्ष 

दोस्तों हमने इस पोस्ट  में आपको आसान से तरीके के माध्यम से आप  स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर करना बताया है | इस लेख में  स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करे  के बारे में विस्तृत से जानकारी दी है |

मैं आशा करता हूँ की आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी | यदि आपको ऐसी ही पोस्ट और पढनी है या फिर कोई नई जानकारी लेनी है तो आप इस वेबसाइट पर विजिट करते रहे | 

नोट : ध्यान रहे आप अपनी बेंकिंग से सम्बंधित जानकारी कमेन्ट बॉक्स में साझा ना करे | 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad