Comments

Type Here to Get Search Results !

state Bank of india CIF कैसे पता करे

SBI CIF KAISE PATA KARE


नमस्कार दोस्तों , आज के इस लेख में हम बात करेंगे की बेंक में सीआईएफ क्या होता है? और स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया अकाउंट का सीआईएफ कैसे पता करें? और इसके साथ-साथ हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे की स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया अकाउंट का सीआईएफ कैसे पता करें?? का कहाँ इस्तेमाल किया जाता है | 

स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया अकाउंट का सीआईएफ कैसे पता करें? 

दोस्तों जब भी हम किसी एक बैंक के खाते से किसी दूसरी बैंक के खाते में जब पैसो का लेनदेन करते है तब  सीआईएफ  की जरुरत पड़ती है | या फिर किसी दूसरी ब्रांच में लेनदेन करना हो तो भी  सीआईएफ आवश्यक हो जाता है | या फिर आपको किसी भी बैंक को नेटबेंकिंग सुविधा लेने के लिए भी  सीआईएफ  जरुरी होता है | यदि हम इसे शोर्ट तरीके से बताये तो 

  • किसी एक बैंक के खाते से किसी दूसरी बैंक के खाते में जब पैसो का लेनदेन |
  • किसी दूसरी ब्रांच में लेनदेन | 
  • नेट बेंकिंग सुविधा लेने के लिए |
उपरोक्त सुविधा का लाभ लेने के लिए हमको सीईऍफ़ की जरुरत पड़ती है | अब हम ये जानने की सीआईएफ नंबर होता क्या है? इसके बारे में आइये जानते है |

सीआईएफ क्या है ? WHAT IS CIF

सीईऍफ़ ग्राहक पहचान फाइल " के नाम से जाना जाता है | यह ऐसी वर्चुअल या  डिजिटल फाइल होती है जिसमे किसी भी खाताधारक के बैंक खाते की पूरी जानकारी शामिल होती है | जैसे - उसका नाम , पिता का नाम , पता , मोबाइल नंबर आदि | यह मुख्य तौर पर ऑनलाइन और ऑफलाइन ट्रांजेक्शन में काम करती है |

 यह सभी बैंक्स के लिए जरुरी होता है  क्योंकि इसके द्वारा बैंक वाले को खाताधारक की पूरी जानकारी मिल जाती है | इसी जानकारी के जरिये बैंक वाले अपने खाताधारक की सारी ट्रांजेक्शन को ट्रैक कर पाते है | 

अभी भी कई ऐसे खाताधारक है जिन्हें सीआईएफ  के बारे में पता नही है | जिससे की उन्हें कई दिक्कत का सामना करना पड़ता है  |  

सीआईएफ की फुल क्या है? 

सीआईएफ यानी  कस्टमर इन्फोरमेशन फाइल होती है | जो खाताधारक के लेनदेन को ट्रैक कर पाती है | 

 स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया अकाउंट का सीआईएफ कैसे पता करें?  


दोस्तों जैसा की आप जानते ही है की आज के समय में सरकारी बेंको की क्या हालत है , ग्रामीण इलाके वाले बेंको में तो ग्राहकों को आसानी से पूरी सुविधा नही पाती है , क्योंकि वह कम स्टाफ को लेकर बहाना बना देते है और काम नही करते है| 
तो इसको लेकर हम आज की यह लेख लिख रहे है ताकि आप घर बैठे एसबीआई सीआईएफ का पता कर सकते है | क्योंकि अगर आपके एसबीआई  बैंक में खाता है तो आपको अपने खाते का सीआईएफ जानना बहुत ही जूरी हो जाता है क्योंकि इन सीआईएफ के माध्यम से ना सिर्फ दूसरी ब्रांक के खाते में पैसा भेंज सकते है बल्कि आप इस बैंक की नेटबेंकिंग भी ले सकते है | जिससे आप आसानी से लेनदेन कर सकते है | 

दोस्तों हम आपको ऐसे 4 आसान तरीके बताने वाले है जिसके द्वारा आप SBI Bank account का CIF Number पता कर सकते है |

तरीका 1 : पासबुक में सीआईएफ कैसे पता करे?

किसी भी बेंक का सीआईएफ जाने के लिए सबसे पहला और आसान सा तरीका उस खाताधारक की पासबुक पर मिल जाता है | जिसमे उस खाताधारक की सारी जानकारी मौजूद होती है जैसे उसका नाम , पिता का नाम , जन्म दिनांक और उसका एड्रेस आदि इसके अलावा उस बैंक से सम्बंधित उसके डाटा होते है जैसे उसका खातानंबर,आईएफएससी कोड, सीआईएफ नंबर  आदि 

ये सभी आपको अपनी पासबुक के पहले पेज पर दिखाइ देगा जैसा की निचे फोटो में बताया गया है |

तरीका २ : इन्टरनेट बेंकिंग के जरिये सीआईएफ कैसे पता करे?

दोस्तों अगर आपके बैंक खाते कीपासबुक में सीआईएफ नही है तो आप इन्टरनेट बेंकिंग  के जरिये सीआईएफ का पता कर सकते है | इसके लिए आपको छोटी से प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा जो प्रक्रिया निम्न है 
  • सबसे पहले आपको स्टेट बेंकिंग नेट बेंकिंग  में जाकर लोग इन करना होगा |
  • लोग इन करने के बाद आपको व्यू नोमीनेशन और पेन डिटेल  पर क्लिक करना होगा | 
  • क्लिक करने के बाद आपके सामने आपके खाते का सीईएफ नम्बर शो हो जाएगा |
इस तरह आप स्टेट बेंकिंग नेट बेंकिंग   का प्रयोग करके सीआईएफ का पता कर सकते है |

यह भी पढ़े  :  राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बेंक पूरी जानकरी हिंदी में 

तरीका 3 : स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया एनीवेयर एप्प के सीआईएफ नंबर  कैसे पता करे? 


दोस्तो यह भी एक स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया इन्टरनेट बेंकिंग का ही भाग है , यदि आपके पास स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया इन्टरनेट बेंकिंग की सुविधा है तो आप इसके द्वारा भी सीआईएफ नंबर  कर सकते हो | इसके लिए भी थोड़ी सी प्रक्रिया से गुजरना होगा |
  • सबसे पहले आप यह एप्प को डाउनलोड और इंस्टाल करले |
  • फिर आप इसे एप्प को ओपन करे और ओपन करने के बाद आपको अपनी स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया इन्टरनेट बेंकिंग की यूजर आईडी और पासवर्ड इसमें फिल करे |
  • फिर आपको सर्विस आईकण पर क्लिक करना है |
  • फिर आपके सामने ऑनलाइन नोमिनेशन आप्शन शो  होगा उस पर क्लिक करना है |
  • ऑनलाइन नोमिनेशन आप्शन पर क्लीक करते ही आपके सामने आपका सीआईएफ अपनी मोबाइल स्क्रीन दिख जाएगा |
उपरोक्त  तरीके के माध्यम से भी आप सीआईएफ कर सकते है |

तरीका 4 : स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया कस्टमर केयर नम्बर के जरिये सीआईएफ कैसे पता करे?

दोस्तों अगर आप ऊपर दिए गए तीनो तरीको से सीआईएफ पता नही कर सकते तो इस तरीके का इस्तेमाल करके सीआईएफ  पता कर सकते | इसके लिए आपको निचे दिए गए नंबर पर कॉल करना होगा | निचे दिए गये नंबर toll फ्री नंबर  है |
  • स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया कस्टमर केयर नम्बर: 1800 425 3800
इन तरीको के माध्यम से स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया अकाउंट का सीआईएफ का पता कर सकते है |

निष्कर्ष 

दोस्तों हमने इस पोस्ट  में आपको 4 आसान से तरीके बताये है जिसके माध्यम से आप  स्टेट बेंक ऑफ़ इंडिया अकाउंट का सीआईएफ का पता कर सकते है | इसके साथ साथ हमने सीआईएफ नंबr के बारे में विस्तृत से बताया है | की सीआईएफ क्या होता है और कहाँ पर इसका use होता है | इन सभी के बारे ने आसानी से समझाने की कोशिश की है |

मैं आशा करता हूँ की आपको यह पोस्ट अच्छी लगी होगी | यदि आपको ऐसी ही पोस्ट और पढनी है या फिर कोई नई जानकारी लेनी है तो आप इस वेबसाइट पर विजिट करते रहे | 

नोट : ध्यान रहे आप अपनी बेंकिंग से सम्बंधित जानकारी कमेन्ट बॉक्स में साझा ना करे | 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad