Comments

Type Here to Get Search Results !

google adsense not approved यह हो सकते है कारण


 नमस्कार दोस्तों , आज के इस लेख में हम बात करेंगे की आखिरकार google adsense किसी साईट को approve क्यों नही करता है | अगर आपके दिमाग में भी यहीं प्रश्न आ रहा है तो निश्चिन्त रहिए रहिए हम आपको सहयता जरुर करेंगे | इसके लिए आपको यह लेख अंत तक पढना होगा | इस लेख को पढने के बाद समझ में आ जाएगा की क्यों google adsense site को reject कर देता है | अगर आप भी जानना चाहते है तो यह लेख पढ़ते रहिए | 

google adsense not approved यह हो सकते है कारण


हम इस लेख में बात करेंगे की blogger blog/ wordpress के लिए google adsense apply करने से पहले क्या करना चाहिए जिससे की adsense approval जल्दी दे दे | क्योंकि दोस्तों ब्लॉग बनाने और पोस्ट लिखने से काम नही चलेगा इसके लिए आपको कुछ सेटिंग करनी पड़ेगी जिससे की आपका adsense approval जल्दी हो जाए बिना किसी रिजेक्शन के , तो चलिए दोस्तों आज का यह लेख शुरू करते है | 

google adsense approval लेने से पहले निम्न स्टेप को फोल्लो कर सकते है जिससे की आपको approval मिल सके | यह सभी टिप्स मेरे अनुभव के आधार पर बताये गये है | 

1.  custom domain add करे

दोस्तों अगर आपको ब्लोगिंग पर करियर बनाना है और आप इस पर काम करना चाहते है तो आप एक अच्चा सा domain खरीद लीजिए जो आपको साईट के niche के अनुसार suitable हो | आप चाहे तो blogger पर भी बना सकते या फिर वर्डप्रेस पर भी परन्तु एक अच्छा सा domain खरीद लीजिए |


  • Blog Post को Google में Fast Index कैसे करवाए
  • Google Search Console क्या होता है? पूरी जानकारी हिन्दी में

  • अगर आपके पास इतने पैसे नही है तो आप blogspot.com से blog बना सकते है और adsense approve भी ले सकते है परन्तु मैं आपको बता दूँ की blogspot.com अब google रैंक में इतना ज्यादा नही आता है , कहने का मतलब google ने blogspot.com domain वाले ब्लॉग के page ज्यादा तरजीह देना बंद कर दिया है | 

    इसलिए मैं आपको सुझाव दूंगा की एक बढ़िया सा domain खरीद लीजिए और फिर customise करके पोस्ट लिखना शुरू कीजिये |

    २. blog में important page add करे |

    दोस्तों अगर आपको पहले बार में ही adsense approval लेना है तो आपको सबसे पहले domain खरीदने के  बाद अपने ब्लॉग को customise करना पड़ेगा जिसमे आपको कुछ important page डालने पड़ेंगे | यह page आप हैडर या फूटर कहीं भी डाल सकते है |

    जो page है - About, Contact us, Privacy policy, Sitemap etc 

    आप यह pages ऐड करना कभी ना भूले क्योंकि adsense सबसे पहले आपे यह pages देखता है | 

    ३. एक अच्छी Themes add करे 

    दोस्तों आपको उपरोक्त कार्य करने के बाद एक अच्छी थीम्स ऐड करना जरुरी होता है क्योंकि जब आपकी थीम्स अच्छी नही होगी तो कोई यूजर आपके content को रीड नही कर पायेगा जिससे आपकी साईट की value डाउन होती जायेगी | और google आपके article rank नही करेगा |

    4. साईट को google search console में add करे |

    आपको अपनी साईट को google के search console में add करनी है जिससे की आपके आर्टिकल google पर आ सके |अपनी साईट को ऐड करने के बाद आपको अपनी पोस्ट के यूआरएल इसमें इंस्पेक्ट करने होंगे और बाद index यूआरएल करना पड़ेगा |

    5. quality content post करे |

    दोस्तों आपको उपरोक्त कार्य करने के बाद आपको अपने आर्टिकल quality content होने चाहिए जिसे की आपके आर्टिकल google रैंक हो सके और search console जल्दी में इंस्पेक्ट हो सके |  आपको अपने आर्टिकल कहीं से चोरी नही करने है , अगर आप आर्टिकल कहीं से कॉपी करते है आपको adsense का approval नही मिलेगा क्योंकि यह adsense की नीतियों के खिलाफ है | अगर आपको adsense approval जल्दी लेना है तो यह काम न करे |

    6. google की नीतियों की पालना करे 

    दोस्तों अगर आप google की नीतियों की पालना नही करते है तो भी आपको adsense approval नही मिलेगा क्योंकि आपने उसकी टर्म्स एंड कंडीशन की अवहेलना की है | इसलिए आप इसका का ध्यान रखे |

    7. कम से कम 25+ post लिखे 

    दोस्तों मेरा मानना है की आप कम से कम अपने ब्लॉग में 25 से ज्यादा post लिखनी है और सभी post को google console में इंडेक्स करनी है जब तक आपकी 25 से ज्यादा post google search console में इंडेक्स नही है तो आप इंडेक्स होने तक इंतज़ार करे या फिर जो भी problem है उसे solve करे और फिर आवेदन करे | ध्यान रहे आपके आर्टिकल कहीं से कॉपी ना हो और क्वालिटी कंटेंट हो |

    8. SEO करे 

    दोस्तों अगर आप अपनी post में seo ठीक से कर लेते है तो आपकी post जल्द ही टॉप रैंक में जरुर आएगी | परन्तु इसके आपको keyword रिसर्च करना पड़ेगा | और कैसे post लिखते है उस पर ध्यान देना होगा | 

    9. Word Limit का ध्यान रखे 

    दोस्तों वर्ड लिमिट आपके ब्लॉग के लिए बहुत ज्यादा जरुरी है क्योंकि जितना ज्यादा शब्द होगा तो व्यूअर उतनी ज्यादा समय तक रहेगा जिससे आपकी साईट की रेंकिंग बढेगी और आपको बता दूँ की adsense के लिए लगभग आपको कम से कम 800 से ज्यादा वर्ड्स तो होने चाहिए |

    10. blog ready होने के बाद की apply करे 

    दोस्तों यह पॉइंट बहुत जरूरी है क्योंकि अधिकांश व्यक्ति क्या करते है की वह ब्लॉग तैयार ही नही करते और apply कर देते है इसलिए उनको या तो कोई रिप्लाई नही मिलता या फिर रिजेक्ट कर दिया जाता है | 

    मैं आपको इसमें बता दूँ की आप निम्न कार्य पूर्ण कर लो टैब apply कर सकते है , इनमे से कुछ तो मैं ऊपर बता दिया हूँ लेकिन फिर आपको वापस बता देता हूँ | 

    1. एक domain ख़रीदे 

    २. अच्छे से customise करे जिसमे main menu और important pages ऐड करे |

    ३. अपनी साईट को google search console में add करे |

    4. sitemap को search console में ऐड करे औ robots.txt add करे |

    5. SEO फ्रेंडली 25 से ज्यादा पोस्ट लिखे और सभी के वर्ड्स लगभग 800 से ज्यादा होने चाहिए |

    6. जब तक आपके आर्टिकल google पर available ना हो तब तक apply ना करे |

    इसे देखने के लिए आप अपनी साईट के यूआरएल के आगे site: लिखकर searchकर ले जिससे आपको पता चल जाएगा की कौनसा आर्टिकल इंडेक्स है |

    7. अच्छी themes add करे | और अपनी पोस्ट का seo करे 

    8. अपने आर्टिकल plagirism फ्री होने चाहिए यानी कहीं से भी कोपीड नही होने चाहिए 

    अगर आपने यह सभी काम कर लिया तो आपकी साईट adsense से approve हो जायेगी | 

    यह भी पढ़े - 

    निष्कर्ष 

    आज के इस लेख में आपको adsense approval tricks 2021 के बारे में बताया है | अगर आपको यह post अच्छी लगी तो आप यह आर्टिकल अपने दोस्तों के साथ share जरुर करे | 

    अगर आपको यह post समझ में नही आई तो आप निम्न विडियो देख सकते है |


    إرسال تعليق

    0 تعليقات
    * Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

    Top Post Ad

    Below Post Ad