Comments

Type Here to Get Search Results !

Google Search Console क्या होता है? पूरी जानकारी हिन्दी में

 नमस्कार दोस्तों आज के इस लेख में हम बात करेंगे की Google Search Console क्या होता है? और google search console का use कैसे करते है | दोस्तों अगर आप भी google search console के बारे में जानना चाहते है तो आप यह पोस्ट अंत तक पढ़े |

what is Google Search Console in hindi


दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम google search Console के बारे में विस्तार से बतायेंगे और उन सभी पॉइंट को कवर करेंगे जो इसके लिए जरुरी होता है | और दोस्तों हम सबसे पहले जानने की कोशिश करेंगे की google search console क्या होता है और उसके जो भू उसके option होते है उसके बारे में विस्तार से समझेंगे | तो चलिए दोस्तों आज का यह लेख शुरू करते है |

Google Search Console क्या होता है?

दोस्तों पहले में आपको बता दूँ की basically google search console होता क्या है | दोस्तों google search console एक तरह google का फ्री टूल है इसके माध्यम से हम जान सकते है की साईट पर कितने व्यूअर आये है और कितने लोगो को इम्प्रेसन भेंजा गया था और हमारी साईट के आर्टिकल का google पर CTR कितना है और हम इससे यह भी पता कर सकते है की हमारे साईट के कोंसे आर्टिकल google पर rank है और कौनसे नही तथा इसके साथ साथ इसके द्वारा हम अपने साईट keyword RANKING के बारे में भी जान सकते है | 

अगर मैं आपको आसान से शब्दों में कहूँ तो google पर जितने आर्टिकल या फिर वेबसाइट है उसको google पर show करवाने का कार्य इसके द्वारा ही होता है | यह google search console ही है जो किसी भी साईट के , किसी भी आर्टिकल को rank कर देता है परन्तु उसकी टर्म्स एंड कंडीशन के अनुसार | 

दोस्तों google search console को चलाना मुश्किल काम नही है , परन्तु इसके कुछ ऐसे भाग है जो नए यूजर के आसान भी नही है | अगर आपकी भी कोई साईट है या बनाने का सोच रहे है  तो आप इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े |

अब हम इसके फीचर के बारे में बात करेंगे की परन्तु सबसे हम किसी साईट को google search console में add करना सिखायेंगे |

site को Google Search console में add कैसे करे?

दोस्तों अगर आप अपनी site/Blog को google search console में add करना चाहते है तो यह काम कोई मुश्किल नही है परन्तु फिर भी हम आपको इसकी process के बारे में बताते है | 

  • सबसे पहले आपको अपने ब्राउज़र में Google Search Console  लिखकर search करना है | जो सबसे पहले वाली site होगी उसे आपको open करना है | आप चाहे तो यहाँ लिखे Google Search Console पर क्लिक करके सीधा जा सकते है | 
  • अब आपको URL Prefix पर क्लिक करना है | और अपनी जो भी साईट / Blog है उसका URL पेस्ट करना है और continue पर क्लिक करना है | 
  • जब आप continue पर क्लिक करोगे तो आपके सामने verify के बारे में कुछ लिखा हुआ होगा | आप या तो अपने ईमेल पर जाकर वेरीफाई कर सकते है या फिर अपनी साईट पर जाकर यहाँ दिया हुआ HTML CODE  थीम में जाकर हेड के निचे पेस्ट कर सकते है |
  • फिर आप इसके लिए sitemap  add करे | और robots.txt फाइल भी अपने blog में add जरुर करे जिससे की आपको कौनसे आर्टिकल या lable इंडेक्स करवाना है | इसके बारे में आप यह कर सकते है |

अब हम Google search console के जो भी menu और sub menu है उसके बारे में बात करते है और step by step आपको समझाने की कोशिश करते है |

1. Google Search Console Overview 

दोस्तों Overview  में आपको अपनी साईट के बारे में अहम जानकारी  दी हुई होती है | इसके द्वारा आप अपनी साईट की perfomance , coverage , experience , और Enhancements यह सभी आप एक जगह देख सकते हो |  मुख्यतया यह आपको साधारण तरीके से यहाँ पर बता देती है परन्तु आप इनको जानना चाहते है तो आप इनके menu में जाकर देखना पड़ेगा यानी perfomance , coverage , experience , और Enhancements के अलग-अलग मेनू है | 
अगर आपके site में इससे सम्बंधित कोई issue है तो आपको यहाँ बता दिया जाएगा | 

२. Perfomance 

दोस्तों इस टेब में आपको अपनी साईट से सम्बंधित perfomance के बारे में दिखया जाता है की आपकी साईट पर अभी तक कितने लोगो ने view किया है और google ने आपकी साईट के URL को कितने लोगो को दिखाया है और कितनो ने उस पर क्लिक करके उस आर्टिकल को पढ़ा है |
अब हम इसके जो भी sub menu है उसके बारे में विस्तार से समझने की कोशिश करते है |
  • Total Clicks -  दोस्तों इसमें आपको अपनी साईट पर google के द्वारा जीतने भी व्यूअर आये है उसके बारे में बताया जाता है की अभी तक आपकी साईट पर कितने व्यक्ति google के माध्यम से कुछ सर्च करके पहुँचे है | इसमें आपकी साईट का यूआरएल और आपके साईट के आर्टिकल को शामिल किया  जाता है | फिर जाकर इसे अपडेट किया जाता है | इसके अपडेट का कार्य स्वयं google ही करता है | 
  • Total Impressions : दोस्तों इसमें आपको आपके साईट के आर्टिकल कितने लोगो ने देखा है यानी कितने लोगो तक आपकी के आर्टिकल पहुंचे है यह उसका इम्प्रैशन कहलाता है | यानी कितने लोगो ने आपके आर्टिकल google देखे है कुछ सर्च करते समय | और इनमे से जो भी आपके आर्टिकल पर क्लिक करता है तो वो Total Click में भी शामिल हो जाता है | 
  • Average CTR : दोस्तों इसका मतलब है की google ने कितने लोगो को आपकी साईट का इम्प्रैशन भेंजा है और कितनो ने क्लिक किया है | यानी अगर आपकी साईट का 100 लोगो के पास इम्प्रैशन गया है और 7 लोगो ने आपकी साईट पर क्लिक किया है तो वह 7% आपकी साईट CTR ( Click Through Rate ) है |  
  • Keyword wise CTR :  दोस्तों इसमें आपकी साईट वो सभी keywords दी हुए होते है जिसको सर्च करके कोई व्यक्ति आपकी साईट को विजिट किया है या फिर google ने इम्प्रैशन भेंजा है पर क्लिक नही किया | यह सब भी बताया जाता है | 
दोस्तों आप अपनी साईट के perfomance का Analysis करके और भी perfomance बढ़ा सकते है | अब हम बात करते है coverage की 

३. coverage 

दोस्तों इसके माध्यम से google हमें बताता है की आपकी site पर कोनसे page , कौनसी lable या फिर कौनसे आर्टिकल में क्या problem है और क्या-क्या index किया जा चुका है | और कौनसा आर्टिकल index नही हुआ तो उसकी क्या वजह है यह सब इसक coverage tab में बताया जाता है | 
दोस्तों अगर मैं आपको सरल भाषा में बताऊ तो यह एक report तैयार करती है जो google द्वारा बनायी जाती है | की इस साईट में क्या समस्या है और कौनसी चीज कहाँ  पर गलत है | यह सब दिखया जाता है |
इसके 4 sub menu है इन चारो को हम विस्तार से समझेंगे 

  • Error : दोस्तों इसमें आपकी साईट से सम्बंधित कोई भी समस्या होगी वो इसमें बता दिया जाएगा | अग आपकी साईट में कोई 1 समस्या है तो Error 1 होगा अन्यथा जितनी भी समस्या है उतने Error दिखा दिया जायेगा | और आपको उस समस्या का कारण भी बताया जाएगा की किस कारण यह समस्या हो रही है | आप उस कारण को ख़ोज कर उस समस्या  का समाधान कर सकते है | जो सामान्तया लाल रंग के रूप इंगित होता है | 
  • Valid  With Warning : इसमें कुछ समस्या तो नही होती है परन्तु आपको कुछ warning दी जाती है की यह समस्या हो सकती अगर यह कार्य नही किया तो इसलिए आप इसके कारण को देख कर समस्या का समाधान कर सकते है | 
  • Valid : इसका मतलब यह है की आपकी साईट में कोई समस्या नही है और जीतने उस संसय लिखी हुई होगी उसका मतलब है वह सभी google पर index है | इसमें आपके आर्टिकल के साथ-साथ टेग्स, केटेगरी और लेबल भी जुड़ जाती है | 
  • Excluded : दोस्तों इसमें आपके आर्टिकल को google जानबूझकर index नही करता है उसके बारे में यह होता है |इसके भी कुछ sub menu है यानी discovered-currently not index यानि google discover तो कर लेता है परन्तु जानबूझकर इंडेक्स नही करता |
इसमें बहुत सी समस्या भी होती है | परन्तु excluded से आपको घबराने की कोई जरुरत नही है | 
अगर आपकी साईट के आर्टिकल google में index नही हो रहे है  या फिर discover तो हो गये परन्तु इंडेक्स नही हुए तो आप यह आर्टिकल पढ़ सकते हो | 



4. SITEMAP 

दोस्तों अगर आप sitemap के बारे में जानना चाहते है तो सीधा सा मतलब है site का मैप( नक्शा ) अर्थात इससे google हमे बताता है की आपकी साईट के कितने URL google को मालुम है और कितने URL index हो चुके है और कितने अभी तक index नही हुए यह सब जानकारी इसमें होती है | 
परन्तु इसके लिए सबसे पहले एक काम करना होगा | आपको अपनी साईट का sitemap add करना होगा | इसके लिए आप sitemap.xml लिखकर add कर सकते है | जिससे की आपके कितने आर्टिकल publish है वह सभी अर्तिक्ला के बारे में google को पता चल जाएगा और जिससे index करने में आसानी होगी |  इसलिए आप अपनी साईट के लिए sitemap जरुर add कर लीजिए |


5. Removal : 

अगर आपकी साईट के कोई अन्य आर्टिकल जिसे आप google पर index करवाना नही चाहते है परन्तु वो भी इंडेक्स हो गया है तो आप इस removal की सहायता से आप इसे हटा सकते है | परन्तु दोस्तों ध्यान रहे यह आर्टिकल सिर्फ 6 महीनो के लिए हट जाएगा |

  • कैसे हटाते है - सबसे पहले आप उस लिंक को कॉपी करे जिसे आप हटाना चाहते है फिर आप google search console में removal पर क्लिक करे और फिर आपको right साइड में new request लिखा हुआ दिखाई देगा उस पर क्लिक करके आप अपना यूआरएल जो आपने कॉपी किया use पेस्ट करके ओके कर दे | फिर यह आर्टिकल 6 महीनो के लिए  google पर नही आएगा परन्तु 6 महीनो के बाद आप पुनः हटा सकते है | 
6. mobile Usability - दोस्तों जैसा की आपको पता ही है की अधिकाँश यूजर्स कुछ भी सर्च करते है तो अपने स्मार्ट फ़ोन से ही करते है इसमें यह जानना जरुरी हो जाता है की आपका आर्टिकल mobile friendly है या नही | 
अगर आपका आर्टिकल मोबाइल friendly नही है तो आप पहले उसे मोबाइल friendly बनाये | जिससे की यूजर्स अच्चा महसूस कर सके और आपकी साईट पर बढ़ सके जिससे indirect way में कहे तो उसकी रेंकिग बढ़ सकती है | इसलिए आप अपने आर्टिकल और साईट को mobile friendly जरुर रखे | 
आप इनका भी ध्यान रखे 
  • User friendly pages -  इसके द्वारा यह जान सकते है की आपकी साईट के कौनसे pages मोबाइल में खुलने कके लिए सही है और कौनसे pages को खोलने में समस्या का सामना करना पड़ता है यानी सही से खुलता नही है | 
  • pages का बड़ी साइज़ - दोस्तों अगर आपकी साईट डेस्कटॉप पर अच्छी तरह से खुल रही है परन्तु मोबाइल में कुछ हिस्सा कट जाता है और यूजर्स को पढने में परेशानी होती है | इसलिए आप आप इस पर भी विशेष ध्यान दे |
  • fonts Style : अगर आपकी साईट के फोंट्स अगर बड़ी स्क्रीन पर तो सही दिख रहे है कैसे डेस्कटॉप पर परन्तु छोटी स्क्रीन यानी मोबाइल पर सही नही दिख रहे है या आश्यकता से ज्यादा छोटे या बड़े दिख रहे है | तो भी परेशानी होती है |
इन सभी के माध्यम से में आपको सिर्फ इतना  ही कहना चाहता हूँ की आप अपनी site को mobile friendly जरुर बनाये क्योंकि लगभग 85 से 90 प्रतिशत यूजर्स स्मार्ट फ़ोन से सर्च करते है |

जब भी आप अपनी वेबसाइट की डिजाईन करते हो तो इसका जरुर ध्यान रखना चाहिए | की हमें अपनी साईट को किस तरह present करना है | जिससे की अधिक से अधिक यूजर्स अपनी साईट साईट पर visit करे |

Breadcrumbs

इसका मतलब है की अगर आपकी साईट में किसी भी तरह का कोई एरर है तो यह बता देगा की कौनसी पोस्ट इंडेक्स हो गयी पर उसका url सही नही है या फिर 404 एरर बता रहा है|  मुख्यत इसका काम साईट के indexing के सम्बन्ध में एर्रोए दर्शाना है |


निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने Google Search Console  के बारे में विस्तार से समझा है | की Google Search Console क्या होता है? और कैसे काम करता है | 
मैं आशा करता हूँ की आपको यह आर्टिकल बहुत पसंद आया होगा |  अगर आपको इससे सम्बंधित कोई समस्या है तो आप हमें बता सकते |

अगर आप हमारे लिए कुछ सुझाव देना चाहते है तो आमंत्रित है |



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad