Comments

Type Here to Get Search Results !

ब्लोगर में ?m=1 को कैसे हटाये

नमस्कार दोस्तों , आज हम बात करेंगे की How To fix ?m=1 Problem in Blogger | 2021 पूरी जानकारी हिंदी में |  

दोस्तों आज के समय में हर कोई व्यक्ति अपनी वेबसाइट या फिर ब्लॉग बनाना चाहता है और उसे एक अच्छी शेप देना चाहता है | जिससे भी वह अच्छी दिखाई  दे | अच्छी दिखाने के चक्कर में व्यक्ति कस्टमाइज करता है परन्तु अगर किसी भी व्यक्ति की साईट या फिर ब्लॉग blogger पर है तो इसे हटाना आसान हो जाता है | आख़िरकार ?m=1 या ?m=0 क्यों आता है | इसके बारे में आज के लेख में मैं आपको विस्तार से समझाऊंगा | 

How to Remove m=1 Problem From URL in Blogger Hindi 2021Full Guide


तो चलिए दोस्तों आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए आज का यह लेख शुरू करते है |

तो दोस्तों पहले हम यह जान लेते है की ?m=1 या फिर ?m=0 क्यों आता है | 

  ?m=1 या फिर ?m=0 क्यों आता है ?  

दोस्तों जब हम किसी भी साईट को डेस्कटॉप पर ओपन करते है तो उसके यूआरएल में कोई गड़बड़ी नही होती है परन्तु अगर हम उसी साईट को किसी मोबाइल में ओपन करते है तो हम पाते है की उस साईट के यूआरएल में कुछ गड़बड़ी हुई है या फिर यह यूआरएल गलत ऐसा हमें लगता है या फिर हम कह सकते है की यह साईट डिजाइनिंग बिगाड़ देती है | 
अगर हम अपनी साईट को blogger से wordpress में कन्वर्ट करते है तो इसकी समस्या उत्पन्न हो जाती है क्योंकि वह यह मोबाइल वर्जन redirect नही कर पाती जिससे की कोई भी व्यूअर आपकी साईट पर नही आ पायेगा | जिससे की आपकी साईट पर जो भी आर्टिकल आपने blogger पर लिखे थे वो सभी आर्टिकल मोबाइल में open नही होंगे | क्योंकि वह redirect ना होने वजह आपकी साईट open नही होगी | 
अगर आप ?m=1  को हटाना चाहते है तो इस लेख को पढ़ते रहिए |

  How to Remove ?m=1 from Blogger  

दोस्तों मैं आपको बता दू की यह कोई समस्या नही है परन्तु अगर आप अपनी साईट को वर्डप्रेस पर कन्वर्ट करते है तो समस्या हो सकती है | इसलिए इसको फिक्स करना जरुरी हो जाता है | 
और दूसरी बात इससे आपकी साईट दिखने में भी अच्छी लगती है | 
इसको फिक्स करने के लिए निम्न तरीके का इस्तेमाल करे जिससे आप आसानी से इसे हटा सकते है फिक्स कर सकते है |

1. सबसे पहले आपको अपना ब्लॉग डैशबोर्ड open करना है |
२. blogger डैशबोर्ड open करने के बाद आपको theme option पर जाना है जो लेआउट के निचे और सेटिंग के ऊपर है | 
३. theme पर क्लिक करने के बाद आपको customise के right साइड एक एरो होगा उस पर क्लिक करना है |और उसके      बाद आपको edit html पर क्लिक करना है |
4. अब आपको सबसे निचे जाना है | वहाँ पर आपको </body> ऑप्शन मिलेगा |
5. अब आपको </body> के ऊपर निचे दिया गया कोड पेस्ट करना है | इसके लिए आपको डाउनलोड पर क्लिक करना है और .txt फाइल से कॉपी कर लेना है और वह पर पेस्ट कर देना है | 


इस कोड को  </body> के ऊपर पेस्ट करने के बाद सेव बटन पर क्लिक करे | और फिर यूआरएल साईट को मोबाइल open करके देखे की ?m=1 हट गया या नही अगर नही हटा तो आप वापस चेक करे की आप कहीं पर गलती तो ना कर दी | इसको सहीं करने के बाद आपका ?m=1 remove हो जाएगा |
इस तरह आप अपने blogger url ?m=1 fix कर सकते है | 

निष्कर्ष

दोस्तों आज के इस लेख में हमने blogger के ?m=1 के बारे में बात की है की हम इसे कैसे हटा सकते है जिससे की हमारी साईट के यूआरएल अच्छी तरह से दिखाई दे और साईट एक अच्छी लगे | 
अगर आपको यह सब करने में कोई समस्या होती है तो आप हमें कमेन्ट करके पूँछ सकते है |  आपकी समस्या का समाधान जरुर करेंगे | 
अगर आपको यह लेख पसंद आता है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ share कर सकते है | 

यह भी पढ़े -

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad