Comments

Type Here to Get Search Results !

Low Value Content क्या है? कैसे सही करे

 नमस्कार दोस्तों , आज के इस लेख में हम Low Value Content के बारे में बात करेंगे की Low Value Content क्या है? कैसे सही करे अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे है तो हम आज के इस लेख मे विस्तृत तरीके बताये है इसके माध्यम से आप अपने Low Value Content की समस्या को ठीक कर सकते है | इसके लिए आपको यह इस लेख अंत तक पढना होगा |

google-adsense-low-value-content-kya-hai-or-kaise-fix-kare


दोस्तों जब हम adsense के लिए आवेदन करते है तो हमें adsense की तरफ से एक मेल आता है जो इस तरह होता है " हम आपकी साईट पर ads दिखा नही सकते है क्योंकि आपको यह समस्या है इसके आप adsense अकाउंट में जाकर देखे जो उस अकाउंट Low Value Content होगा |  दोस्तों आज के समय में हर blogger के लिए यह समस्या आती है और यह समस्या दिनों दिन बढती जा रही है | आज हम इसको फिक्स करना सिखायेंगे | तो चलिए दोस्तों आपका ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए हम आपको इसके बारे में बताते है |

सबसे पहले हम जान लेते है की मुख्यतया Low Value Content होता क्या है ? 

  Low Value Content होता क्या है ?  

दोस्तों इसका सीधा सा मतलब यह है की आपने जो भी content लिखा है वो ज्यादा valueable नही है इसके 4 कारण हो सकते है जो adsense टीम हमें बताती है | हम उन चारो के बारे में एक एक करके समझाने की कोशिश करेंगे | परन्तु हम पहले Low Value Content को पूरा समझ लेते है | इसमें सबसे पहली बात तो यह हो सकती की आपने जो भी आर्टिकल लिखा है वो कहीं से copied या आपने कुछ कान्त-छांट करके लिखा है या आपने जो आर्टिकल लिखा है वो unique नही है ,  यह सभी कारण हो सकता है | तो चलिए दोस्तों अब एक -एक करके Low Value Content के बारे में जनने की कोशिश करते है |

  •   Minimum Content Requirements :  
दोस्तों इसका साधारण सा मतलब यह है की आपने आपके ब्लॉग में बहुत ही कम post लिखी है जिसके द्वारा आपका ब्लॉग google रेंक नही हो रहा | दोस्तों इसके अंतर्गत कम से कम 25 post तो होनी ही चाहिए जिससे आपको आसानी से approve मिल सके और साथ-साथ आपको मैं बता दूँ की वह सभी google search console में इंडेक्स होनी चाहिए | अगर आपको नही पता की यह कैसे करते है तो हम आपके लिए इसकी भी post उपलब्ध करा देंगे | अगर आपको देखना है की आपकी साईट के कौन कौन से आर्टिकल google पर है तो आप google सीधा यह लिख कर search कर सकते है | site:website url अर्थात आपकी वेबसाइट का जो यूआरएल है उसके आगे site: यह लिखकर google में सर्च कर ले जिससे आपको पता चल जाएगा की कौनसी post google पर आ गयी है | इसी तरह आप post का पता कर सकते है | अगर post google पर नही रही है तो search console में इंडेक्स जरुर करे और कुछ समय का इंतज़ार करे |

  •   Unique High Quality : 

दोस्तों इसमें आपको यह समस्या दिख रही है की आपका कोई आर्टिकल कहीं से copied तो नही है , अगर कोई आर्टिकल कहीं से copied है तो आप सबसे पहले या तो उसे डिलीट कर दे या फिर आप उसे एक यूनिक आर्टिकल में बदल दे यानी कहने का मतलब आप उसे मॉडिफाई करके जो भी चीज copied उसे हटा दे और आपके ज्ञान के अनुसार उसमे वापस लिख दे | जिसे की आपका आर्टिकल या कंटेंट 100% यूनिक हो | अगर आपको यह चेक करना है की आपका आर्टिकल 100% unique है या नही तो आप www.duplichecker.com से चेक कर सकते हो | यह साईट आपके आर्टिकल के बारे में बता देगी की यह यूनिक है या copied.

  •   Thin content : 
दोस्तों thin content का मतलब आपने जो आर्टिकल लिखा है उसकी शब्द सीमा का बहुत कम होना अर्थात आर्टिकल में लगभग 200 या 250 शब्दों से कम होना | दोस्तों अगर आप कोई भी आर्टिकल लिख रहे हो तो कम कम से उसके 800 से ज्यादा शब्द लिखो और ध्यान रहे कहीं से copied नही होने चाहिए | और आर्टिकल एक अच्छी डिजाईन में होने चाहिए | जिससे की और reader आसानी से अर्तिक्ल पढ़ सकता है | 
दोस्तों एक और बात आपके ब्लॉग की पेज, टेग्स और केटेगरी यह सभी भी thin content की श्रेणी में आते है जो इंडेक्स हो जाते है | 

  •   Webmaster Quality Guidelines : 
दोस्तों इसका सीधा सा मतलब google search console से है | अगर आपका आर्टिकल इसकी guidelines से बहार है तो भी आपका आर्टिकल या ब्लॉग इसी श्रेणी में आ सकता है | आपको इसकी guideline की पालना करनी होगी | इसके लिए आपको वेबमास्टर क्वालिटी गाइडलाइन को पढना होगा |  

अब तक हमने पढ़ा है  Low Value Content होता क्या है ? और यह किस कारण आता है ? अब हम इस समस्या से निजात पाने के बारे में बात करने वाले है | 

  •   Low Value Content समस्या कैसे solve करे ?  

दोस्तों में आपको पहले ही बता देना चाहता हूँ अगर आप कोई नया ब्लॉग बनाओ तो आप अगर अपने काम के प्रति इमानदार रहोगे तो आपको इस समस्या से कभी भी गुजरना नही पड़ेगा परन्तु कभी कभी कम शब्दों के वजह से भी हो जाता है | दोस्तों हमने जो ऊपर 4 पिंट के बारे में बताया है उसमे मैं आपको बता दूँ की आप निम्न काम करने के बाद adsense के लिए अप्लाई करे |
  • अपने ब्लॉग/वेबसाइट को अच्छे से डिजाईन करे और एक अच्छी थीम लगाए |
  • कम कम से 25 + post लिखे जो unique हो और सभी के शब्दों की शब्द सीना कम से कम 700+ हो |
  • अपने ब्लॉग या साईट में about , disclaimer , प्राइवेसी policy और contact us का पेज हो | 
  • और अपनी साईट / ब्लॉग google search console में इंडेक्स हो और कम से कम 25 यूआरएल on google हो 
यह सब करने के बाद आप adsense अप्रूवल के लिए भेंजो आपकी साईट adsense अप्प्रोव जरुर होगी अगर आपने यह सब काम कर लिया और google की guideline की भी पालना की है तो |  और कम से कम २ सप्ताह के अन्दर आप adsense approve हो जायेगा ( नोट :  कभी कभी ज्यादा समय लग सकता है ) 


  निष्कर्ष  

दोस्तों आज के इस लेख में हमने पढ़ा है की Low Value Content क्या है? कैसे सही करे  और साथ साथ ब्लॉग को adsense से कनेक्ट करने से पहले क्या-क्या  करना चहिये इसके बारे में भी बहुत तरीके से पढ़ा |
अगर आपको अभी समझ में नही आया है तो हमसे कमेंट करके पूँछ सकते है की आपकी किस समस्या का समाधान नही मिला , हम जरुर आपकी समस्या का समाधान करने की कोशिश करेंगे |

और हां , आपको यह आर्टिकल पसंद आया है और ज्ञानवर्धक लगा है तो यह आर्टिकल अपने दोस्तों के साथ जरुर करे | 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad