नमस्कार दोस्तों , आज के इस आर्टिकल में हम आपको ओरिएण्टल बैंक ऑफ़ कॉमर्स मोबाइल बैंकिंग एक्टिवेट कैसे करते है, इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है| अगर आप भी ओरिएण्टल बेंक ऑफ़ कोमर्स के खाताधारक है और आप इस बेंक की मोबाइल बेंकिंग सुविधा का लाभ लेना चाहते है परन्तु अभी तक आप इस सुविधा का लाभ अन्य किसी कारण से नही कर पाए है तो आपको आज के इस आर्टिकल में आपको सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है|
इस आर्टिकल में हम आपको मोबाइल बेंकिंग कैसे active करते है यह बतायेंगे और फिर हम इस मोबाइल बेंकिंग का इस्तेमाल करते हुए कौन-कौनसी सुविधा का लाभ ले सकते है| और किस सुविधा के लिए रिक्वेस्ट कर सकते है| यह सब इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताने वाले है| अगर आपको OBC बैंक में मोबाइल बेंकिंग शुरू करना चाहते है तो आपसे अनुरोध है की आप इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़े जिससे आप आसानी से समझ सके|
Oriental Bank of Commerce mPay Mobile Banking App
दोस्तों इस बेंक का यह एप्प ऑनलाइन मौजूद है| आप इस एप्प को अपने Google Play Store से डाउनलोड कर सकते है| इसके लिए आपके पास एक एंड्राइड फ़ोन होना जरुरी है| परन्तु अगर आप इस बेंक की इन्टरनेट बेंकिंग सुविधा का लाभ लेना चाहते है तो आपको यह लेख आगे भी पढना जारी रखना होगा|
यह एप्प इस बेंक की आधिकारिक साईट पर भी उपलब्ध है आप वहां से भी डाउनलोड कर सकते है| इस एप्प को आप दोनों में से किसी भी तरीके से डाउनलोड करके फिर इन्स्टाल कर दे| और इसके आगे की प्रक्रिया के लिए पढ़ते रहिए आज का यह आर्टिकल
Oriental Mobile Banking के लिए रजिस्टर कैसे करे
OBC Mobile Banking Registration through Debit Card
अभी तक आपने इस एप्प को डाउनलोड कर लिया होगा,अगर नही किया है तो ऊपर दिए गये तरीको का इस्तेमाल करते हुए डाउनलोड और इन्स्टाल कर लेना है| अब आपको अपना Oriental Bank of Commerce का ATM CUM DEBIT CARD को लेकर आना है जब इसके लिए रजिस्टर करना शुरू कर दे| अब आगे की प्रक्रिया के निचे बताये गये नियमो के अनुसार अपना मोबाइल बेंकिंग service को active कर सकते है|
- सबसे पहले आपको इस बेंक का मोबाइल बेंकिंग एप्प को खोलना है जिसका नाम हमने ऊपर बताया है|
- फिर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है ध्यान रहे वहीँ मोबाइल नंबर डाले जो आपके खाते में लिंक हो और वो आपके पास हो| क्योंकि OTP के माध्यम से सत्यापन होगा|
- जब OTP को दर्ज कर देते है तो आपको वेरीफाई वाले विकल्प का चयन करना होगा|
- यह सब करने के बाद आपको मोबाइल बेंकिंग सुविधा चालु करने के लिए अपना खाता संख्या और एटीएम कार्ड का नंबर डालकर proceed करना होगा|
- ध्यान रहे आपको एटीएम कार्ड की डिटेल सही से fill करनी होगी| इसके लिए थोडा सतर्कता के साथ जानकारी भरे|
- जैसे अप खाता नंबर और डेबिट कार्ड ( एटीएम कार्ड ) की जानकारी भरते है और सबमिट पर क्लिक करते है तो आपके सामने एक पॉप अप खुल जाता है, जिसमे यह लिखा होता है की " आपका खाता सफलतापूर्वक बन गया है आप MPIN के लिए अपने मोबाइल में सन्देश बॉक्स को देखे|
- जैसे ही आपके मोबाइल नंबर पर MPIN आता है आप उसे दर्ज कर दे और फिर सबमिट बटन पर क्लिक कर दीजिये|
- अब आपको Oriental Bank of Commerce mPay Mobile Banking App को लोग इन करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा , ध्यान रहे वहीँ यूजर आईडी और पासवर्ड डाले जो यूनिक भी हो और आपको याद भी रहे|
- कभी-कभी यह CIF NUMBER के बारे में भी जानकारी लेता है, तो आपकी जानकारी के लिए बता देना चाहता हूँ की CIF NUMBER आपके बेंक की डायरी पर लिखा हुआ होगा| अगर नही है तो आप अपने बेंक की शाखा में जाकर भी पता कर सकते है|
- इस तरह आप अपने मोबाइल फ़ोन और डेबिट कार्ड की मदद से Oriental Bank of Commerce mPay Mobile Banking चालु कर सकते है|
Oriental Bank of Commerce Mobile Banking Registration through ATM Machine
अगर आप डेबिट कार्ड के माध्यम से मोबाइल बेंकिंग रजिस्टर नही कर सकते है तो कोई बात नही, हम आपको दूसरा तरीका बता देते है परन्तु इसके लिए आपको इस बेंक के नजदीकी ATM MACHINE CENTRE जाना होगा| और फिर निम्न बताई गयी प्रक्रिया की पालना करते हुए आप मोबाइल बेंकिंग सेवा शुरू कर सकते है|
- सबसे पहले आपको इस बेंक के नजदीकी ATM MACHINE CENTRE जाना होगा, परन्तु जाने से पहले यह ध्यान रखे की आपके बेंक खाते से सम्बंधित कुछ दस्तावेज अपने साथ जरुर ले लीजिए या फिर उन दस्तावेजो की फोटो अपने मोबाइल में रख लीजिए| परन्तु आपको अपना ATM CARD तो साथ में ले जाना होगा|
- अब आपको ATM MACHINE CENTRE जाना है और इसके बाद अपना एटीएम कार्ड स्वाइप करना है, स्वाइप करने के बाद आपके सामने की तरह के विकल्प दिखाई देंगे उन सभी में से आपको OTHER SERVICE वाले विकल्प का चयन करना होगा|
- OTHER SERVICE के बाद आपको मोबाइल बेंकिंग वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा| इसके बाद आपको MPAY REGISTRATION पर क्लिक करना होगा| और बाकी की प्रक्रिया उपरोक्त बताई गयी उसी तरीके का प्रयोग करते हुए रजिस्टर कर सकते है परन्तु हम आपको यह भी बता देते है|
- अब आपके सामने आपका रजिस्टर मोबाइल नम्बर के लिए कहेगा, यहाँ पर अपना अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करे और फिर इसके बाद आपके मोबाइल पर आये OTP को डालकर सबमिट पर क्लिक करे|
- अब आपको अपना ATM CARD पिन NUMBER डालना होगा जो 4 अंको का होता है|
- आपके मोबाइल पर आये MPIN को डालकर नेक्स्ट पर क्लिक करे|
- इस तरह आप अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भी बना सकते है|
इस तरह आप एटीएम मशीन के द्वारा मोबाइल बेंकिंग एक्टिव कर सकते है| अगर आपको सम्ह में नही आया है तो इस आर्टिकल को पुनः पढ़ लीजिए , अगर फिर भी समझ में नही आया है तो कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से हमें सूचित जरुर करे|
Oriental mPay – Features & Services Offered
इस एप्प के माध्यम से आप अपने बेंक की बहुत सारे सेवाओं का फायदा ले सकते है, जो निम्न लिखित है| आप कागजी दुनिया से हटकर इलेक्ट्रॉनिक दुनिया की और बढ़ना शुरू हो जायेंगे क्योंकि इसके माध्यम से लगभग सारा काम ऑनलाइन ही निपटा सकते है| इस एप्प के माध्यम से खाताधारक निम्न प्रकार की सुविधाओ का लाभ ले सकता है|
- MINISTATEMENT - इस एप्प के माध्यम से आप अपने बेंक खाते सके पिछले लेनदेन का रिकॉर्ड देख सकते है|
- BALANCE ENQUIRY - इसी एप्प के द्वारा आप अपने खाते में जमा राशि का भी पता कर सकते है, की आपके खाते में अभी कितना बेलेंस है|
- आधार कार्ड लिंक के लिए रिक्वेस्ट के सकती है
- पैसो का ऑनलाइन लेनदेन कर सकते है|
यह भी पढ़े
- आर्यावर्त बैंक का बैंक बैलेंस कैसे चेक करें? 2022
- Kashi Gomati Bank का Balance कैसे Check करे?
- Punjab National Bank Customer ID कैसे पता करे
- राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में मोबाइल नंबर रजिस्टर कैसे करें?
आज आपने क्या सीखा?
आज के इस आर्टिकल में हमने Oriental Bank of Commerce Mobile Bankingके बारे में बात की है| और हमने इसके बारे में विस्तार से बताया है की आप इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है| और इसके क्या-क्या फायदे है|
मुझे उम्मीद है की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा, अगर अच्छा लगा तो अपने दोस्तों के साथ साझा जरुर करे|
