Comments

Type Here to Get Search Results !

UPI क्या है और कैसे काम करता है| What is UPI

 नमस्कार दोस्तों , आज के इस Post में UPI क्या है और कैसे काम करता है| उसके बारे में विस्तार जानेंगे | अगर आप भी ऑनलाइन लेनदेन करते है तो आपको UPI के बारे में पता ही होगा | अगर आप ऑनलाइन लेनदेन करते ही और UPI  के बारे में कुछ भी नही जानते है तो आपको यह post जरुर पढनी चाहिए | जिससे की आपका ऑनलाइन लेनदेन का सफ़र और ही ज्यादा आसान हो जाए और आप UPI के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान पाए |

WHAT IS UPI IN HINDI FULL INFORMATION



इसके लिए आपको यह post अंत तक पढना होगा - UPI क्या है और कैसे काम करता है| What is UPI

UPI क्या है? what Is UPI?

दोस्तों UPI की फुल फॉर्म - "यूनीफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस" होता है | जो ऑनलाइन भुगतान के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक होता है | यह एक ऐसा system होता है जो मोबाइल के द्वारा एक UPI खाते से दुसरे UPI खातो में पैसो का लेनदेन किया जाता है |  जबसे UPI चलन में आया तब से ऑनलाइन भुगतान काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है | और लगभग हर एक एंड्राइड मोबाइल उपभोगकर्ता इसका प्रयोग करते हुए ऑनलाइन भुगतान करता रहता है | 

दोस्तों UPI एक तरह की मोबाइल आधारित भुगतान प्रणाली होती है , जिसे National Payments Corporation of India ( NPCL ) द्वारा विकसित किया गया है और इसका संचालन का कार्य भी NPCL ही कर रही है | 

अगर आपको किसी भी प्रकार का ऑनलाइन लेनदेन करना है तो आप अपने इस अकाउंट आप सिर्फ अपने खाते से सम्बंधित जानकारियां अपडेट कर दीजिये उसके बाद आपको किसी भी तरह की खाते से सम्बंधित जानाक्र्रियाँ देने की कोई जरूरत नही है | आप सिर्फ अपनी UPI ID देकर ही पैसो का लेनदेन कर सकते है | 

मैं आपको एक उदाहारण के माध्यम से समझाता हूँ - जब आप किसी भी दुसरे व्यक्ति को पैसे भेन्जते है तो उसकी बैंकिंग  जानकारियां लेने की कोई जरूरत नही जैसे- खाता नंबर, ifsc code आदि | आप बिना खाता नंबर और ifsc कोड के ही सिर्फ UPI ID के माध्यम से पैसो का आदान प्रदान कर सकते हो | परन्तु आपको अपने UPI मोबाइल एप्प में अपने खाते से सम्बंधित जानकारी को लिंक करना पड़ेगा |

UPI कैसे काम करता है?

UPI यानी "यूनीफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस एक मोबाइल बेंकिंग या इन्टरनेट बेंकिंग एप्प में ऑनलाइन लेनदेन करने के लिए काम आता है | 

UPI के माध्यम से आप किसी भी बैंक के खाते में किसी भी समय पैसे भेंज सकते और इसी के ही माध्यम से अपने खाते में प्राप्त भी कर सकते है| बशर्ते UPI ID होना जरुरी है | 

क्या UPI अन्य मोबाइल बेंकिंग एप्प से अलग है ? अगर हां , कैसे 


जी दोस्तों , UPI ID अन्य बेंकिंग एप्प के मुकाबले सही और कम समय में ऑनलाइन लेनदेन कर देता है | 
जैसे की आपको अपने किसी एक रिश्तेदार को SBI में  पैसा भेंजना है तो आप पहले उसके खाते से सम्बंधित जरूरी जानकारी लोगे और फिर आप अपने बेंकिंग एप्प में जाकर नाम, पता , खाता नंबर आदि भरोगे इसमें समय बहुत ज्यादा लग जाएगा | परन्तु UPI के माध्यम से आप सिर्फ 1 से 2 मिनट में ही पैसे transfer कर देंगे | UPI ID होने पर आपको उसके खाते से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी लेने की कोई आवश्यकता ही नही है |

UPI ID कुछ इस प्रकार होता है -
  • 800078XXXX@YBL
  • rajpratap88singh@oksbi

परन्तु ध्यान रहे UPI ID से पैसे भेंजने और प्राप्त करने की कुछ सीमाए होती है जो है की आप एक दिन सिर्फ एक लाख तक ही पैसो का आदान प्रदान या लेनदेन कर सकते है |

UPI एप्प के फायदे 

दोस्तों जैसा की आप जानते ही है अगर किसी भी चीज में कोई फायदा शामिल नही है तो शायद ही कोई होगा जो उस चीज का इस्तेमाल करेगा | और व्यक्ति इस्तेमाल टैब ही करेगा जब उसमे फायदा हो | तो UPI एप्प के फायदे के बारे में बता रहे है |

  1. इसमें सबसे बड़ी बात तो यह है की आप इसके माध्यम से कभी भी किसी को भी पैसे भेंज सकते है | यह 24 घंटो और सप्ताह के सातो दिन कार्य करता है | 
  2. आप UPI app के अन्दर एक से अधिक खाते भी जोड़ सकते है | और अपना UPI ID जनरेट कर सकते हो |
  3. एक सिर्फ UPI ID को ही याद करने की जरूरत है, इसके अलावा कोई भी बेंकिंग डिटेल्स की जरूरत ही नही |
  4. अन्य बेंकिंग एप्प की तुलना में लेनदेन में समय की भी बचत होती है | 
  5. अगर आपके पास कोई एंड्राइड मोबाइल नहीं है तो भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते है | आप अपने की-पेड़ फ़ोन में *99# डायल कर के भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है |

UPI app में रजिस्टर कैसे करे 


दोस्तों में आपको पहले यह बता दूँ की इसका कोई पर्सनल एप्प नही है परन्तु आप इसे अन्य एप्प के माध्यम से लिंक कर सकते है | और वह सभी एजैसे - गूगल पे, फ़ोन पे, पेटीएम , भीम upi आदि 

  1. रजिस्टर करने के लिए ऊपर बताए गये एप्प में से कोई भी एक एप्प आप अपने गूगल प्ले स्टोर डाउनलोड कर लीजिए | और अपने मोबाइल फ़ोन खोल लीजिए |
  2. एप्प open होने के बाद सबसे पहले अपने बेंक में रजिस्टर मोबाइल को दर्ज करे और फिर वेरीफाई पर क्लिक करे |
  3. अब आपके मोबाइल से एक सन्देश भेंजा जाएगा जिससे की आपका नंबर वेरीफाई हो सके | 
  4. सत्यापन या वेरीफाई होने के बाद टर्म्स और कंडीशन को स्वीकार करना पड़ेगा और फिर 6 अंक का UPI PIN सेट करना पड़ेगा |
  5. इसी तरह आपको अपने बैंक का एटीएम कार्ड लिंक करना पड़ेगा |
इसी तरह आप आसानी से UP app में रजिस्टर कर सकते है | 


निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने UPI के बारे में विस्तार से जानकारी दी है की UPI क्या है और कैसे काम करता है| और साथ ही साथ हमने इसके फायदे भी बताये है | और  UPI रजिस्टर कैसे करे उसके बारे में step-by-step जानकारी दी गयी |

मैं आशा करता हूँ की आपको यह लेख अच्छा लगा होगा | अगर आपको इससे सम्बंधित कोई भी समस्या है तो कृपया हमें कमेंट बॉक्स में कमेन्ट करके जरुर बताये |


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad