Comments

Type Here to Get Search Results !

UCO Bank me Passbook कैसे देखे

 नमस्कार दोस्तों , आपका हमारी साईट पर आपका स्वागत है आज के लेख में हम बात करेंगे UCO Bank me Passbook कैसे देखे और साथ ही साथ यूको बेंक के बारे में कुछ तथ्य भी साझा करूँगा | इसके लिए आप अंत तक इस लेख को जरुर पढ़े | जिससे की आपको आसानी से समझ में आ जाए 

UCO Bank me Passbook kaise dekhe


दोस्तों हमने यह साईट बेंकिंग श्रेणी को ध्यान में रखकर बनाया है अगर आपको बेंकिंग से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो आप इस साईट पर विजिट कर सकते है आपको बेंकिंग से सम्बंधित सारी जानकारी मिल जायेगी |

दोस्तों अगर आप यूको बेंक में जा जाकर थक गये है और आप अपने घर बैठे ही अपनी सारी लेनदेन के बारे में जानना चाहते है या फिर अपनी पासबुक ऑनलाइन देखना चाहते है तो आप यह लेख अंत तक जरुर पढ़े | हम इस लेख में सारी जानकारिया बहुत ही आसान तरीके से समझाने की कोशिश करते है जिससे की आप लोगो को आसानी से समझ में आ जाय |

यूको बैंक मोबाइल में पासबुक कैसे देखे UCO Bank में Passbook कैसे देखे

दोस्तों अगर आप अपने यूको बेंक की शाखा में ना जाए और घर बैठे ही पासबुक की सारी जानकारी एक मोबाइल एप्प के माध्यम से देखना चाहते है तो इस लेख को पढ़ते रहिये , आपको यूको बेंक से सम्बंधित सारी जानकारी मिल जायेगी |

यूको बेंक का इतिहास 

 दोस्तों यूको बेंक भारत का सरकारी बेंक है जो वित्त मंत्रालय के अधीन आता है | दोस्तों अगर हम इसके इतिहास के बारे में बात करे तो इसकी स्थापना 1943 में हुई थी | जिसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है | 

दोस्तों अगर हम इस बेंक के फाउंडर की बात करे तो वह " घनश्याम दास बिरला " थे | और इसके वर्तमान सीईओ अतुल कुमार गोएल है जो 2018 से वर्तमान तक (2021) तक कार्यरत है |

यह बेंक फार्च्यून इंडिया 500 की लिस्ट में 80वां  स्थान  पर है अगर हम 2020 की बात करे तो | 

यूको बेंक एम-पासबुक एप्प UCO Bank m-Passbook

 दोस्तों जैसे-जैसे भारत तकनिकी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है वेसे भारत के लगभग सभी बेंक ऑनलाइन हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवा रहे है उनमे से यह भी एक सुविधा है जो खाताधारक अपने घर बैठे इस सुविधा का लाभ के सकता है | और इसके माध्यम से वह बेंको की लम्बी लाइनों से भी बच जाता है |  और घर बैठे ही अपने खाते के बारे में सारी जानकारी ले सकते है | 

एम-पासबुक एप्प के फीचर - 

  • इस एप्प के माध्यम से आप अपने खाते के बारे में सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हो | 
  • इसके माध्यम से आप अपने खाते में मौजूद धनराशी के साथ-साथ यह भी जान सकते हो की आपने कब कितने रूपए जमा करवाए है और कब आपने रूपए निकलवाये है | 
  • इसके द्वारा आप अपने खाते में लिंक आधार कार्ड और पेन कार्ड की डिटेल के बारे में भी जान सकते है |
  • यह एप्प एंड्राइड और आईओसी दोनों में काम करता है |

यूको बैंक मोबाइल पासबुक एप्प में  रजिस्टर कैसे करे –

दोस्तों इसके लिए आपको कुछ प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा-

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल में यूको बेंक का एम-पासबुक एप्प डाउनलोड कर लीजिए | इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर में जाना पड़ेगा और वहाँ से आप यह एप्प डाउनलोड कर लीजिए |
  • यह करने के बाद आप अपने यूको बेंक खाते में रजिस्टर मोबाइल नम्बर वाले फ़ोन से लोग इन करे | ध्यान रहे : यह एप्प आप उस फ़ोन में ही डाउनलोड करे जिसमे आपकी रजिस्टर की हुई सिम हो |
  • फिर आप एप्प को ओपन करे और अपनी भाषा का चयन करे | आप अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन कर सकती हो |
  • इसके बाद आपको अपने खाते संख्या डालना है और फिर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर डालना है | यह दोनों डालने के बाद प्रोसीड पर क्लिक करे |
  • इतना करने के बाद आपके मोबाइल स्क्रीन पर आपके नंबर और खाताधारक का नाम आ जाएगा | अगर यह नाम और खातासंख्या आपका ही है तो यस पर क्लिक करे |
  • अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जो 15 मिनट तक वैद्य होगा | 
  • यह सब करने के बाद आपको अपने मुताबिक़ कोई 4 नम्बरों के एम-डिजिट सेट करने पड़ेंगे | क्योंकि यह नंबर ही आपको आगे इस एप्प को एक्सेस करने के लिए काम में आयेंगे |
  • इतना करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो गया | अब आपको एम-पिन डालकर वापस लोग इन करना है | 
  • और अब आप अपने खाते से सम्बंधित सारी जानकारी एक्सेस कर सकते है |
इसके लिए आपको उपरोक्त प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा |

निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने यूको बैंक मोबाइल में पासबुक कैसे देखे के बारे में बात की है अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो कृपया अपने दोस्तों के साथ साझा जरुर करे | 
अगर आप बेंकिंग से सम्बंधित और अधिक जानकारी लेना चाहते है तो कृपया इस साईट पर विजिट करते रहे | 

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad