Comments

Type Here to Get Search Results !

Bank of Baroda check book order कैसे करे

 नमस्कार दोस्तों ,  कैसे हो आप सभी मै उम्मीद करता हु की सकुशल होंगे | दोस्तों आज का यह लेख बेंक ऑफ़ बड़ोदा के ऊपर है | आज के इस लेख में हम Bank of Baroda check book order कैसे करे  के बारे में विस्तार से समझाने की कोशिश करेंगे जिससे की आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन ही चेक बुक का आर्डर कर सकते है | 

Bank of Baroda check book order kaise kare


दोस्तों आज के इस लेख में हम सबसे पहले  बेंक ऑफ़ बड़ोदा के बारे में बात करेंगे | और फिर ऑनलाइन चेक बुक आर्डर कैसे करे इसके बारे में मैं आपको आसान से तरीके के माध्यम से बताऊंगा | इसके लिए आप इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े जिससे की आप अपने घर बैठे आसानी से बेंक ऑफ़ बड़ोदा में ऑनलाइन चेक बुक आर्डर कर पाए | तो चलिए दोस्तों आज का यह लेख शुरू करते है | 

 बेंक ऑफ़ बड़ोदा( BoB ) में ऑनलाइन चेक बुक कैसे आर्डर करे

दोस्तों जैसे की आपको पहले से पता ही है की भारत के सभी बेंक कितना ऑनलाइन होते जा रहे है | उसको ध्यान में रखते हुए देखे तो  बेंक ऑफ़ बड़ोदा भी ऑनलाइन काम करने में किसी से पीछे नही है | ऑनलाइन लेनदेन से लेकर , चेक बुक जारी कराने तक और सन्देश सेवा शुरू करने से लेकर कस्टमर सर्विस तक लगभग सभी काम ऑनलाइन होते जा रहे है जिससे की खाताधारक को बिना बेंक जाए ही बेंकिंग सम्बंधित सभी सुविधाए मिल जाती है | 

अगर आप कोई  ऑनलाइन चेक बुक जारी करवाना चाहते है तो आपको बेंक जाने की कोई जरूरत नही है हम आपको २ आसान से तरीके बतायेंगे जिसके माध्यम से आप आसानी से चेक बुक प्राप्त कर सकते है | इसके लिए आपको अंत तक पूरी प्रक्रिया को जानना होगा |

बेंक ऑफ़ बड़ोदा( Bank Of Baroda ) का इतिहास  

दोस्तों पहले हम थोडा इस बेंक के बारे में जान लेते है जिससे की आपको इसके बारे में थोडा पता चल जाए | 
दोस्तों यह बेंक बैंक ऑफ बड़ौदा एक भारत सरकार के स्वामित्व वाली बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है। यह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के स्वामित्व में है।
इसका मुख्यालय अलकपुरी, वडोदरा में है | और इसके संस्थापक साया जी राव तृतीय है | बैंक ऑफ बड़ौदा बेंक की स्थापना 20 जुलाई 1908 को हुई थी |

बेंक ऑफ़ बड़ोदा में ऑनलाइन चेक बुक करने के तरीके / प्रकार  

1. मोबाइल बेंकिंग के माध्यम से 


दोस्तों अगर आपके पास बैंक ऑफ बड़ौदा की मोबाइल बेंकिंग सेवा उपलब्ध है तो आप निम्न बताये गये तरीके के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | 
  • सबसे पहले आप बैंक ऑफ बड़ौदा के मोबाइल बेंकिंग एप्प बेंकिंग एम-कनेक्ट में लोग इन करे और फिर आप रिक्वेस्ट सर्विस के आप्शन पर क्लिक करे | 
  • रिक्वेस्ट सर्विस पर क्लिक करने के बाद आप चेक बुक रिक्वेस्ट पर क्लिक करे जो सबसे निचे दे रखा है |
  • चेक बुक रिक्वेस्ट के आप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको अपना खातासंख्या और एम-पिन डालना होगा |
  • एम-पिन वह है जब आपने मोबाइल बेंकिंग सुविधा के लिए रजिस्टर किया था तब चार अंको को एम-पिन सेट की गई |
  • जैसे ही आप यह डालकर सबमिट कर देते है | उसके लगभग 15 दिनों के अंतराल ने डाकिया ( पोस्ट ऑफिस ) आपके घर तक आपकी चेक बुक पहुंचा देगा | ध्यान रहे जो पता आपने बेंक में दिया हुआ है वहा पर ही चेक बुक आएगी |
यह था बेंक ऑफ़ बड़ोदा में मोबाइल बेंकिंग के माध्यम से चेक बुक आर्डर करना | अगर आपके पास मोबाइल बेंकिंग की सुविधा नही है तो आप निम्न तरीके के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हो |

2. इन्टरनेट बेंकिंग के माध्यम से 

दोस्तों अगर आपके पास बैंक ऑफ बड़ौदा की इन्टरनेट बेंकिंग फेसिलिटी है तो आप घर बैठे आवेदन कर सकते है | 
इसके लिए आपको निम्न प्रक्रिया से गुजरना होगा |

  • सबसे पहले अपना ब्राउज़र ओपन करे और फिर बैंक ऑफ बड़ौदा की इन्टरनेट बेंकिंग की आधिकारिक साईट  पर जाकर लोग इन करे |
  • लोग इन करने के बाद आपको एक सर्विस का आप्शन मिलेगा , पहले आपको उस पर क्लिक करना होगा और फिर आप रिक्वेस्ट न्यू चेक बुक पर क्लिक करे | 
  • अब आपको कुछ और प्रक्रिया का पालन करना पड़ेगा जो निम्न है |
  • सबसे पहले वाले कोलम में आप अपना खातासंख्या डाले और दुसरे कोलम में आप अपना ईमेल आईडी डाले और फिर अपने इन्टरनेट बेंकिंग के यूजर आईडी और पासवर्ड डाले |
  • यह सब करने के बाद सबमिट के option पर क्लिक करदे |
इतना करने के बाद आप 10 से 15 दिन का प्रतीक्षा करे आपकी चेक बुक आपके घर तक पहुँच जायेगी | 


निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने बेंक ऑफ़ बड़ोदा के संस्थापक , मुख्यालय और इसके इतिहास के बारे में तथा इसके साथ ही हमने बेंक ऑफ़ बड़ोदा में ऑनलाइन चेक बुक कैसे आर्डर करे  इसके बारे में विस्तार से बात की है | अगर आप बेंकिंग के बारे में ज्यादा जानकारी पाना चाहते है तो कृपया इस साईट को बुकमार्क कर लीजिए या फिर आप ईमेल सब्सक्राइब भी कर सकते जो की बिलकुल फ्री है | 
अगर यह लेख आपको अच्छा लगा तो अपने दोस्तों के साथ साझा जरुर करे |

Post a Comment

1 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad