Comments

Type Here to Get Search Results !

CAPTCHA code क्या है What is Captcha code full detail in hindi

 नमस्कार दोस्तों , आपने कई बार देखा होगा की जब कभी भी आप किसी वेबसाइट पर विजिट करते है और वहां आप एक अकाउंट create करते है | या फिर आप उस वेबसाइट पर Log in करते है या आप उस वेबसाइट पर आप अपना पासवर्ड बदलते है तो आपका सामना captcha से जरुर हुआ होगा | जहां पर आपको कुछ इमेजेज दी गयी होती है और उस इमेजेज के को सही सेलेक्ट करना होता है या फिर कुछ नंबर दिए होते है | 

captcha kya hai


आपने कभी भी इसके बारे में सोचा है की what is Captcha? Captcha kya hota hai? आखिरकार यह captcha क्यों लगाया जाता है | यह सवाल तो आपके मन में आया ही होगा | तो हम इस captcha से सम्बंधित सारी जानकारी इस लेख में देने की कोशिश करेंगे CAPTCHA code क्या है – What is Captcha code full detail in hindi

आइये जानते है , CAPTCHA code क्या है?, what is captcha in hindi, how to solve captcha in hindi, 

CAPTCHA code क्या है?

captcha एक सत्यापन करने की एक प्रक्रिया है | जिसके अंतर्गत कोई भी उपयोगकर्ता इस वेबसाइट पर विजिट करता है तो उसे इस प्रक्रिया से गुजरना होगा| 

सामान्यतया captcha की Full form " Completely Automated public Turing test to tell computers and human apart" होता है | इसका संयुक्त रूप captcha है| 

दोस्तों जैसा की इसकी full फॉर्म से हमें यह पता चलता है की captcha एक सुरक्षा का काम करता है | इसकी सहायता से human और machine के इनपुट के बारे में पता किया जा सकता है | 

इसका मूल उद्देश्य hackers से बचा जा सके| captcha एक  ऐसी प्रक्रिया होती है जो human के लिए आसान होती है पर रोबोट के लिए वह उतनी ही मुश्किल होती | रोबोट उस captcha को right fill नही कर सकता | 

CAPTCHA code कहाँ इस्तेमाल होता है?

दोस्तों अब तक हमने captcha के बारे में जाना है अब हम यह जानने की कोशिश करेंगे की आखिरकार काप्क्ट्चा का कहाँ इस्तेमाल किया जाता है?

दोस्तों जब हम कभी किसी साईट पर लोग इन करते है या फिर उस साईट पर हम अपना अकाउंट create करते है या फिर हम उस साईट पर अपना पासवर्ड रिकवर करते है तो इसका इतेमाल किया जाता है | क्योंकि इसके माध्यम से साईट स्पैमर्स से बचाई जा सके |

अब हम captcha कितने प्रकार की होती है? ( Types of captcha)  इसके बारे में बात करेंगे|

captcha कितने प्रकार की होती है? ( Types of captcha)

दोस्तों वेसे तो captcha के अनेक प्रकार होते है पर हम इस लेख में मुख्य 5 captcha के बारे में बात करेंगे | जो निम्न है 

Image recognition based catcha ( फोटो आधारित केप्चा )

इस image captcha में मुख्यतया किसी साईट पर लोग इन या sign up करते समय एक टाइटल दिया हुआ होता है और उस टाइटल से सम्बंधित कुछ इमेजेज दिखाई जाती है | और उन इमेजेज के निचे submit का option होता है| 

अब आपको उस टाइटल के अनुसार उन इमेजेज को सेलेक्ट करना और उसके बाद सबमिट करना होता है| 


Text recognition based catcha ( अक्षर  आधारित केप्चा )

यह captcha मुख्यतया कोई फॉर्म भरने या सिर्फ किसी high ट्रैफिक वाली साईट पर जाने के लिए उस captcha का इस्तेमाल होता है| इस के अंतर्गत कुछ text दिए हुए होते है use निचे दिए गए बॉक्स भरकर सबमिट करना होता है| 

यह captcha सबसे ज्यादा use होती है|

Audio recognition based catcha ( ऑडियो आधारित केप्चा )

यह captcha भी उपरोक्त captcha के तरह ही होती है पर यह captcha कुछ इस तरह से अलग है की इसमें कुछ दिया हुआ नही है सिर्फ आवाज आती है उसे fill करना होता है | अर्थात जब आप उस ऑडियो shapes पर क्लिक करोगे तो कुछ text आवाज के रूप में आपको प्रविष्ट करने के लिए  दिए जायेंगे उन text को आपको fill करना होता है|

3D Captcha 

यह captcha इन सभी से भिन्न तो नही है पर थोड़ी सी इन सभी captcha से अलग captcha है | इस captcha में 3D फोटो दिखाई जाती है और उसके साथ इंगलिश या फिर हिंदी के अक्षर और गणित के नंबर दिखाए जा सकते है| 

Maths Solving Captcha 

इस captcha में मैथ्स के कुछ numbers दिए हुए होते है| जैसा की निचे इमेज में दे रखा है| उस captcha को हल करके उसका answer सबमिट करना होता है| 


दोस्तों यह तो था captcha के बारे में की यह कितने प्रकार की होती है| पर हम अब Recaptcha के बारे में जानेंगे और इसके साथसाथ यह भी जानेंगे की benefit of captcha and Advantages And Disadvantages Of Captcha 

captcha के फायदे ( benefit of captcha )

दोस्तों अब हम captcha के फायदे के बारे जानने की कोशिश करते है |

  • अगर किसी भी साईट पर फॉर्म भरना है और वह साईट ज्यादा Busy है तो captcha के माध्यम से वह साईट आराम चल सकती है जिससे की कोई पेमेंट काटने में कोई दिक्कत ना आये|
  • इसके अलावा किसी साईट पर कमेंट करने के लिए captcha का इस्तेमाल किया जाता है तो उस साईट पर स्पैम कमेंट नही होंगे| अर्थात स्पैम कमेंट आने बंद हो जायेंगे|
  • इसका इस्तेमाल इसलिए ही किया जाता है की इस captcha को solve सिर्फ मानव / इंसान ही कर सकते है कोई कंप्यूटर , रोबोट नही | आदि 
Dcaptcha के नुकसान ( disadvantages Of Captcha )

हर चीज के २ पहलु होते है एक उसका फायदा तो एक उसका नुकसान | तो हम अब captcha के क्या क्या नुकसान होते है उसके बारे में जानने की कोशिश करते है|
  • कई बार ऐसा होता है की हम captcha को आसानी से समझ नही पाते है और जिसके कारण हम उसे fill नही कर पाते |
  • किसी साईट पर captcha होने से आपका कुछ समय ज्यादा लग जाता है| कभी कभी तो यह २-4 मिनट भी ले लेती है अगर समझ में आये तो | 
  • कुछ ब्राउज़र में यह तकनिकी समस्या का कारण बन जाती है|
निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने captcha के बारे में पूरी जानकारी बताई है , इस लेख में हमने captcha क्या है? और इसका कहाँ इस्तेमाल किया जाता है? और इसके साथ-साथ captcha के कितने प्रकार होते है? इसके बाद हमने फायदे और नुकसान के बारे में बताया है| 

मुझे उम्मीद है की इस लेख को अंत तक पढने के बाद आपको captcha के बारे में सारी informations मिल गई होगी|  और इसके सम्बंधित सारे प्रश्नों के उत्तर भी मिल गये होंगे| 

अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा (शेयर ) जरुर करे | 


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad