Comments

Type Here to Get Search Results !

पॉवरपॉइंट क्या है और कैसे सीखें हिंदी में जानकारी

 नमस्कार दोस्तों , आपने कभी प्रेजेंटेशन बनायीं होगी या फिर आपने प्रेजेंटेशन के बारे में जरुर सुना होगा| और आपने अगर प्रेजेंटेशन का नाम अभी तक नही सुना तो आज के इस लेख में हम आपको पॉवरपॉइंट क्या है और कैसे सीखें हिंदी में जानकारी  इसके बारे में बात करेंगे |

पॉवरपॉइंट क्या है और कैसे सीखें हिंदी में जानकारी


दोस्तों हम इस लेख में पॉवरपॉइंट फायदे भी बतायेंगे और साथ ही साथ पॉवरपॉइंट का इस्तेमाल कैसे किया जाता है? वो भी पूरी जानकारी के साथ बतायेंगे |

दोस्तों आज के इस टेक्नोलॉजी के युग में लैपटॉप और कंप्यूटर तो हमारी जरुरत बन गया है| क्योंकि यह कंप्यूटर और लैपटॉप हमारे काम को बड़ी आसानी से कुछ ही समय में कर देता है| चाहे वो कोई प्रेजेंट्स तैयार करना हो , या फिर इन्टरनेट पर किसी भी चीज के बारे  जानकारी लेना हो | ऐसा की आप यह अपने कंप्यूटर या लैपटॉप या फिर अपने मोबाइल के माध्यम से पढ़ रहे |

अगर आप भी कंप्यूटर का प्रयोग करते है तो इस लेख को पूरा पढना आपके लिए जरुरी हो जाता है| क्योंकि microsoft के ही प्रोडक्ट आप अपने विंडो कंप्यूटर में इस्तेमाल करते है| जैसे- माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइंट , माइक्रोसॉफ्ट वर्ड , माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल , आदि . यह सभी प्रोडक्ट माइक्रोसॉफ्ट के ही है| तो दोस्तों , इस लेख में हम पॉवरपॉइंट क्या है  के बारे में जान लेते है|

पॉवरपॉइंट क्या है? 

दोस्तों पॉवरपॉइंट माइक्रोसॉफ्ट का एक प्रेजेंटेशन प्रोग्राम है | इस प्रोग्राम को सामान्य बोल चल में पीपीटी या पीपी कहा जाता है |  यह exe. प्रारूप में होता है| यह प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेर यूजर्स जो बेसिक से लेकर एडवांस पीपीटी बनाने की अनुमति देता है| इस सॉफ्टवेर के माध्यम से आप अपनी प्रेजेंटेशन को बहुत ही कम समय में बहुत ही शानदार बना सकते हो| 

यदि हम इसके उपयोग की बात करे तो इसका उपयोग शिक्षा के क्षेत्र में काफी होने लगा है | आपने यूट्यूब पर ऐसी बहुत से विडियो देखे होंगे जो पीपीटी के द्वारा बनाया जाता है | 

दोस्तों मैंने इस लेख में प्रेजेंटेशन शब्द का इस्तेमाल किया है क्योंकि यह सॉफ्टवेर मुख्यतया प्रेजेंटेशन बनाने के लिए ही प्रयोग में लाया जाता है| प्रेजेंटेशन का तात्पर्य किसी भी विषय को किसी ग्राफ़िक्स , मैप्स या फिर डिजाइनिंग के आधार पर समझाना या फिर स्लाइडशो के द्वारा अपनी विषय को  प्रस्तुत करना |  इसका इस्तेमाल करके आप अपने विचारो को गतिशील और बहुत ही अच्छे तरीके से लोगो के समक्ष प्रस्तुत कर पाते हो|

दोस्तों आप जान गया होंगे की आख़िरकार पॉवर पॉइंट क्या होता है? अब हम पॉवर पॉइंट के क्या क्या फायदे है? इसके बारे में बात करेंगे ?

पॉवर पॉइंट के फायदे ?

  • पॉवर पॉइंट  को पीपीटी सॉफ्टवेर के रूप में विश्व भर में  सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सॉफ्टवेर है| अगर आपने कोई पीपीटी कानाई है तो आप उस पीपीटी को किसी के साथ साझा कर सकते है चाहे वो आपका दोस्तों या फिर कोई कंपनी | 
  • इस सॉफ्टवेर की मुझे एक ख़ास बात यह लगी की आप अपने कंप्यूटर में पीपीटी बनाते है तो उस पीपीटी को आप अपने मोबाइल के प्रेजेंटेशन एप्प में खोल ( ओपन ) सकते है | 
  •  पॉवर पॉइंट  सॉफ्टवेर में अनेक ऐसे फीचर मिलते है जिसके माध्यम से आप विडियो भी क्रिएट कर सकते हो| इसके साथ साथ आपको अनेक से मेनू बार मिलेंगे जैसे होम, इन्सर्ट. डिजाईन, स्लाइड शो ,ट्रांसिशंस, एनीमेशन,लेआउट,फोर्मेट  आदि अनेक से फीचर मिल जाते है| जिससे आप आसानी से प्रेजेंटेशन क्रिएट कर सकते है |
  • अब हम बात करंगे की इसे किस किस fफोर्मेट  में सेव किया जा सकता है , दोस्तों में आपको बता दूँ की पीपीटी को बहुत से फोर्मेट में सेव कर सकते है जैसे  जेपिइजी, पिएनजी,पिडीएफ | दोस्तों ध्यान रहे अगर आप उस पीपीटी को वापस ओपन करना चाहते हो तो उसे पीपीटी फोर्मेट  में ही सेव करे |
नोट : अगर आप पॉवर पॉइंट से बेनर बनाना चाहते है तो आप यह आर्टिकल पढ़ सकते है| इस आर्टिकल  में हमने बहुत ही अच्छे तरीके से समझया है|

यह भी पढ़े - पॉवर पॉइंट  में  बेनर कैसे बनायें

पॉवर पॉइंट का इतिहास 

दोस्तों शुरुआत के समय में पॉवर पॉइंट का नाम  प्रेजेंटर  था| परन्तु बाद में इसका नाम बदलकर आज का पॉवर पॉइंट कर दिया |

  • निर्माणकर्ता- रोबर्ट गास्किन और डेनिस ऑस्टिन 
  •  किस कंपनी के लिए बनाया - फोरथॉट्स ईएनसी
  • आरम्भ में नेक एपल के लिए डिजाईन किया था |

पॉवर पॉइंट का इस्तेमाल कैसे करे?  

दोस्तों इस प्रेजेंटेशन सॉफ्टवेर का इस्तेमाल करना बहुत ज्यादा मुश्किल नही ही है| परन्तु अगर आपने नया नया कंप्यूटर या फिर लैपटॉप लिया है तो आपको इसे जानने के लिए पीपीटी में कम करना पड़ेगा और वीडियोस , आर्टिकल रीड करने पड़ेंगे | फिर आप आसानी से पीपीटी क्रिएट कर सकते है | आज के समय में यूट्यूब पर  इसके बहुत से टुटोरिअल मौजूद है, आप चाहे तो देख सकते है|

पॉवर पॉइंट को ओपन करना आसन ही है आप सर्च बार में पॉवर पॉइंट  लिखकर सर्च  कर सकते हो या विंडो key प्रेस कर के अपना सॉफ्टवेर search कर सकते हो| इन तरीको से आप अपने पॉवर पॉइंट को open कर सकते हो|

पॉवर पॉइंट कैसे सीखे? 

दोस्तों पॉवर पॉइंट सीखना मुश्किल काम नही है , पर अगर आप नए यूजर्स है तो आपको इसकी बारीकियों को समझना होगा जिससे की आप इसे आसानी से समझ सकते हो|  

अगर आप इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करना सीख जाते है तो आप एक से बढ़कर एक पीपीटी क्रिएट  कर सकते हो | अगर आप इसे सीखना चाहते है तो इस लेख को पढ़ते रहिये 

ऑनलाइन विडियो टुटोरिअल 

दोस्तों अगर आप ppt बनाना विडियो के माध्यम से सीखना चाहते है तो यूट्यूब पर बहुत से ऐसे चेनल है जहाँ पर आप  बड़ी आसानी से सीख सकते हो| शर्त यह है की उन विडियो को देख देखकर आपको वर्क भी करना होगा जिससे आप जल्द ही सीख जायेंगे|

आपको यह विडियो हिंदी , अंग्रेजी और इसके साथ साथ रीजनल भाषा में  भी मिल जायेंगे| 

पॉवर पॉइंट सिखने के लिए बेस्ट यूट्यूब चेनल 

  • पॉवरपॉइंट  स्कूल
  • ज्ञान यज्ञ
  • क्रिएटिव वेन्यू
अगर आप इन चेनलो के माध्यम से नही सीखना चाहते तो आप गूगल का उपयोग कर सकते हो| इससे से सम्बंधित सारी जानकारी यहाँ पर मिल जाएगी | अतः आप गूगल का इस्तेमाल कर के भी पीपीटी बनाना सीख सकते है| 

पॉवरपॉइंट के बेसिक फंक्शन 

 डिजाईन  

पॉवर पॉइंट में यह फंक्शन यूजर्स को स्लाइड्स को कसतेमाइज कर सकते हो और अपनी मौजूद थीम्स का इस्तेमाल कर सकते है | और हाँ, अगर आप यहाँ दी हुई थीम्स अच्छी नही लगती तो आप क्रिएट भी कर सकते है , या फिर आप डाउनलोड भी कर सकते है| 

 एनीमेशन   

इसमें मुख्यतया स्लाइड को एनिमेट किया जाता है इसमें स्लाइड की इमेजेज, वर्ड्स और क्लिपार्ट सभी एनीमेशन दे सकते है | जो एक विडियो बनाने के लिए काम आता है|

इसमें आप इफ़ेक्ट को भी चूज कर सकते है, जो आपको अच्छा लगे , और इसकी टाइमिंग में भी बदलाव कर सकते है |

 स्लाइड शो  

इसके माध्यम से आपने जितनी भी स्लाइड क्रिएट की है और उन जो भी एनीमेशन लगाया है उन सभी को स्लाइड शो में एनीमेशन के साथ देख सकते है या F5 का इस्तेमाल करके देख सकते है|

निष्कर्ष 

आज के इस लेख में हमने पॉवरपॉइंट के बारे में पूरी जानकारी बताई है , इस लेख में हमने पॉवरपॉइंट  क्या है? और इसका कैसे इस्तेमाल किया जाता है? और इसके साथ-साथ हमने इसके क्या-क्या फायदे है , इसके बारे में बताया है| 

मुझे उम्मीद है की इस लेख को अंत तक पढने के बाद आपको पॉवर पॉइंट के बारे में सारी जानकारियाँ मिल गई होगी|  और इसके सम्बंधित सारे प्रश्नों के उत्तर भी मिल गये होंगे| 

अगर यह जानकारी आपको अच्छी लगी तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ साझा (शेयर ) जरुर करे |


إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad