नमस्कार दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में हम आपको Punjab National Bank Kiosk कैसे खोलते है? इसके बारे में विस्तार से इस आर्टिकल में बात करने वाले है|
दोस्तों आज के समय में हर एक व्यक्ति का अपना बेंक में खाता है परन्तु भारत में ऐसी बहुत सी जगह है जहाँ पर बेंक की शाखाए उपलब्ध नही है इसी में लोग बेंकिंग लाभ से वंचित रह जाते है| लेकिन अभी अन्य बेंको की तरह पंजाब नेशनल बेंक भी अपने नए खाते खुलवाने या बेंक में भीड़ को कम करने के लिए Customer Service Point या Kiosk banking सेंटर open किये जा रहे है| आज के इस आर्टिकल में हम आपको इससे सम्बंधित सारी जानकारी विस्तार बताने वाले है| अगर आप का भी खाता पंजाब नेशनल बेंक में है या फिर कीओस्क ओपन करना चाहते है तो आपसे अनुरोध है की आप यह आर्टिकल अंत तक जरुर पढ़े| जिससे आप इसके बारे में A to Z समझ जायेंगे|
PNB Kiosk Banking क्या होती है?
दोस्तों आपको सबसे पहले कीओस्क के बारे में जानना होगा की आखिरकार कीओस्क क्या होता है| तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ की कीओस्क का सीधा सा मतलब एक तरह का सेंटर, बूथ या काउंटर होता है| इन दोनों का मतलब Kiosk banking का मतलब एक इन्टरनेट युक्त बूथ काउंटर या फिर सेंटर होता है| यह मुख्यतया बेंक की शाखा के कामकाज को कम करने या फिर शाखा की भीड़ को कम करने के लिए होता है| इसलिए इसे mini Banking भी कहते है| क्योंकि सम्बंधित बेंक के लगभग सारे काम यह कर देती है| चाहे सीमित राशि तक पैसो का लेनदेन , आधार kyc या आधार से पैसो का लेनदेन करना आदि कार्य होता है|इन सभी कारणों को ध्यान में रखकर बेंक RBI की गाइडलाइन के अनुसार customer service point/ Kiosk banking या फिर Mini Banking कहते है|
PNB Mini Banking काम कैसे करता है?
अगर देखा जाए तो यह बेंकिंग की तरह कार्य करता है परन्तु इसमें कुछ सिमिताए होती है| क्योंकि यह मुख्य शाखा की एक छोटीसी शाखा होती है| जो मुख्य शाखा द्वारा फ्रेंचाईजी दी जाती है| और वह व्यक्ति मुख्यशाखा के साथ-साथ भारतीय रिज़र्व बेंक की गाइडलाइन की पालना करते है| और फिर जाकर customer service point open किया जाता है| यह सारा काम शाखा द्वारा दी गयी एक id के माध्यम से संचालित होता है|
PNB Mini Banking सेंटर पर क्या क्या सुविधा मिलती है?
दोस्तों इस सेंटर पर आपको अपने बेक से सम्बंधित लगभग सारे काम इसके माध्यम से किया जा सकता है| आप अपने बेंक खाते में जमा राशि से लेकर अपने बेंक के अल्प-स्टेटमेंट, कुछ सीमा तक पैसो को withdrawl और Deposit कर सकते हो| और बेंक से सम्बंधित बहुत से काम इसके माध्यम किया जाता है| जो निम्न प्रकार है|
- नया खाता खोलना – दोस्तों वेसे तो फाइनल अप्रूवल शाखा के द्वारा किया जाता है परन्तु फिर भी कीओस्क बेंकिंग अपने नए ग्राहकों के लिए नया खाता खोलने का कार्य भी करता है|
- डॉक्यूमेंट को लिंक करना – आप पंजाब नेशनल बेंक के कीओस्क बेंकिंग के माध्यम से अपने खाते में आधार कार्ड , पेन कार्ड और मोबाइल नंबर भी जोड़ सकते है|
- पैसो का लेनदेन – यह शाखा के खाताधारको के लिए नियमित राशि तक पैसो का लेनदेन का कार्य करती है|
- ATM जारी करना – यह नए ग्राहकों के लिए एटीएम जारी करने का काम भी करती है जो इन्टरनेट की दुनिया सबसे अच्छा लेनदेन का जरिया है|
- अन्य कार्य – यह बेंक के बोझ को कम करने के लिए विभिन तरह के कार्य करता है जैसे- खाताधारको के लिए बीमा और FD चालू करवाना आदि|
अब हम आपको यह बताने वाले है की PNB Kiosk Banking लेने के लिए क्या-क्या योग्यता है| अगर आप भी यह service लेना चाहते है तो आपको यह आर्टिकल आगे भी पढना होगा जिससे आपको आसानी से समझ में आ सके|
PNB Kiosk Banking के लिए योग्यता
अब हम आपको कीओस्क बेंकिंग लेने के लिए क्या योग्यताए है उसके बारे में बताते है|
- एजुकेशनल योग्यता - दोस्तों वेसे तो इसके लिए कोई ऐसी योग्यता नही मांगी जाती है परन्तु आप कम से कम 10 या फिर 12 तक पढ़े लिखे होने चाहिए तब जाकर आपको यह service दी जाती है|
- शाखा के एरिया का निवासी होना जरुरी – आप जिस भी शाखा का यह service लेना चाहते है उस शाखा के आसपास का निवासी होना जरूरी है|
- उम्र – कीओस्क बेंकिंग की service लेने के लिए आपकी उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए|
- जमीन – इसके लिए आपके पास 100 से 150 वर्ग फूट का काउंटर होना चाहिए|
इसके अलावा आपको कुछ ऐसे सामान भी खरीदने होंगे जिनके बिना उपरोक्त योग्यताए न के बराबर है| इसके लिए आपको निवेश करना पड़ेगा| आपको क्या-क्या खरीदना है सारी जानकारी निचे दी गयी है|
PNB Kiosk Bank के लिए जरूरी सामान
दोस्तों अगर आप यह सुविधा लेना चाहते है तो आपको निम्न सामान को खरीदना होगा| क्योंकि इसके बिना आप इस service को कभी भी नही चला पायेंगे|
- कंप्यूटर या लैपटॉप – आपके पास अच्छा प्रोसेसिंग वाला कंप्यूटर या फिर लेपटोप होना जरूरी है|
- Printer and Scanner – कोई डॉक्यूमेंट की कोपी करने या फिर फिर डॉक्यूमेंट को कैन करने के लिए इसकी आवश्यकता होती है|
- Finger Print Reader Scanner – जैसे की आपको पहले से पता ही होगा की कीओस्क बेंकिंग में सारा काम आधार कार्ड के माध्यम से चलाया जाता है तो इसमें जाहिर सी बात की आपको यह भी खरीदना होगा|
- कुछ अन्य जैसे फर्नीचर, और लोकर आदि|
निष्कर्ष
आज के इस आर्टिकल में हमने आपको पंजाब नेशनल बेंक के mini बेंक के बारे में विस्तार से बताया है| मैं आशा करता हूँ की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा|
अगर आपको इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई भी समस्या है तो आप हमें बता सकते है| आपकी आपकी समस्या का समाधान जरुर करेंगे|

Jordar bhai thanks for sharing
ردحذف